चोट के बावजूद 15 करोड़ के एक्शन सीन को शूट कर रहे अक्षय कुमार, लंगड़ाकर चल रहे फिर भी काम है जरूरी

Updated on 27-03-2023 08:57 PM
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पिछले एक महीने से यूके में अली अब्बास जफर के साथ मेगा बजट एक्शन एंटरटेनर 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए नॉन-स्टॉप शूटिंग कर रहे हैं। दोनों यूके की जगहों पर बाइक, हेलिकॉप्टर, कार और बहुत कुछ के साथ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले हफ्ते शूटिंग के दौरान, अक्षय कुमार को एक्शन सीक्वेंस करते समय घुटने में गंभीर चोट लग गई थी। बावजूद इसके वो शूटिंग कर ही रहे हैं।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के घुटने में चोट लगी है और वह हर दिन अपने लिए चीजों को आसान बनाने के लिए छड़ी के सहारे चल रहे हैं। हालांकि, फिल्म के सेट पर काम के लिए और उनके पैर की उंगलियों पर चोट है, इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं। चोट के बावजूद, वह 'बड़े मियां छोटे मियां' (Bade Miyan Chhote Miyan) के लिए सभी सावधानियों के साथ एक्शन सीन्स की शूटिंग जारी रखे हुए है। अभी यूके में जो शूट किया जा रहा है वह एक बड़ा एक्शन सीन है जिसके लिए निर्माता जैकी भगनानी 15 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

फिल्म के लिए सबकुछ कर रहे हैं अक्षय कुमार

एक करीबी सूत्र ने बताया कि- यह हॉलीवुड के स्टंट निर्देशक क्रेग मैक्रे का डिजाइन किया गया एक चेज़ सीक्वेंस है और खिलाड़ी इस शूट के बीच में घायल हो गए थे। इस सीक्वेंस में 15 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है और यहां शूटिंग पर ब्रेक लेने से काम ठप हो जाएगा और निर्माताओं को कुछ आर्थिक नुकसान भी होगा। इसलिए उन्होंने घायल घुटने के साथ भी शूटिंग जारी रखने का फैसला किया। वह फिल्म के लिए वह सब कुछ कर रहे हैं जो वह कर सकते हैं, पूरी प्रोडक्शन यूनिट के साथ-साथ उनके को-एक्टर टाइगर श्रॉफ भी अपने काम के लिए अक्षय के समर्पण को देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं।

बड़ी फिल्मों में 'बड़े मियां छोटे मियां'

'बड़े मियां छोटे मियां' को वाशु और जैकी भगनानी ने अपने बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तहत बनाया है और इसे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है और इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने निगेटिव रोल किया है। टीम अप्रैल के बीच तक यूके में शूटिंग करेगी और फिर जल्द ही भारत में फिर से एकजुट होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.