सुरैया की छत पर पुलिस लेकर पहुंचे थे देवानंद, वो आखिरी मुलाकात जब बांहों में भर किया था Kiss

Updated on 15-06-2023 08:45 PM
सुरैया जमाल शेख उर्फ सुरैया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की पॉप्युलर एक्ट्रेस और प्लेबैक सिंगर। साल 1936 से 1963 तक वो एक्टिव रहीं। 27 साल के करियर में उन्होंने 67 फिल्में कीं और 338 गानें गाएं। 40 से 50 के दशक में वो इंडस्ट्री की सबसे सक्सेसफुल, फेमस और शानदार अदाकारा रहीं। उन्हें बतौर सिंगर भी खूब मान-सम्मान मिला। वो ज्यादातर अपने लिए गाती थीं और 1942 में 'नई दुनिया' फिल्म से इसकी शुरुआत की थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 12 साल थी। सुरैया ने खूब शोहरत कमाई, लेकिन आज भी जब भी उनका नाम लिया जाता है तो देवानंद साहब का जिक्र जरूर होता है। भले ही मजहब की दीवार ने दोनों की मोहब्बत को शादी की मंजिल तक पहुंचने नहीं दिया, लेकिन इनका इश्क ऐसा था, जिसके चर्चे हमेशा होते हैं। आइये आपको लेकर चलते हैं, बीते दिनों की सुनहरी यादों में।

सुरैया का जन्म 15 जून 1929 को लाहौर में अजीज जमाल शेख और मुमताज शेख के घर हुआ था। वो एक साल की थी, जब उनका परिवार मरीन ड्राइव पर 'कृष्णा महल' में रहने के लिए मुंबई (तब बॉम्बे कहा जाता था) चला गया। जल्द ही उनके मामा एम जहूर भी उनके साथ जुड़ गए, जो 1930 में बॉम्बे फिल्म इंडस्ट्री में फेमस विलेन बन गए थे। उन्होंने न्यू हाई स्कूल में पढ़ाई की, जिसे अब बॉम्बे के फोर्ट जिले में जेबी पेटिट हाई स्कूल फॉर गर्ल्स के नाम से जाना जाता है। सुरैया के बचपन के दोस्तों में राज कपूर और मदन मोहन शामिल थे, जिनके साथ वह ऑल इंडिया रेडियो पर बच्चों के रेडियो कार्यक्रमों में गाती थीं।

ऐसे हुई थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

सुरैया ने 1936 में जद्दन बाई की 'मैडम फैशन' में मिस सुरैया के रूप में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी शुरुआत की। बाद में उन्हें चाचा एम जहूर की मदद से एक अहम भूमिका मिली। 1941 में स्कूल से छुट्टी के दौरान वो उनके साथ फिल्म 'ताजमहल' की शूटिंग देखने के लिए बॉम्बे के मोहन स्टूडियो गईं, जिसे नानूभाई वकिल डायरेक्ट कर रहे थे। वकिल की नजर यंग सुरैया के अट्रैक्शन और मासूमियत पर गई और उन्होंने 'मुमताज महल' के किरदार के लिए सुरैया को चुन लिया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

देवानंद संग 7 फिल्मों में किया काम

अब बात करते हैं पर्सनल लाइफ की तो सुरैया ने 40 के दशक के आखिरी में देवानंद साहब के साथ काम करना शुरू किया था। दोनों ने 'विद्या' मूवी में पहली बार काम किया और फिर एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद ये जोड़ी 7 और फिल्मों में दिखाई दी। कहते हैं कि दोनों 1948 से 1951 तक रिश्ते में रहे। देवानंद सुरैया को 'नोजी' और 'सुरियाना' कहकर बुलाते थे तो सुरैया भी उन्हें 'स्टीव' और 'देवीना' कहती थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.