आयुष चिकित्सा पद्धति से स्वस्थ जीवन-शैली विकसित करें

Updated on 25-05-2023 06:17 PM

आयुष राज्य मंत्री श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने जन-सामान्य से अपील की है कि आयुष चिकित्सा पद्धति को अपना कर स्वस्थ जीवन-शैली को विकसित करें। उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों में स्वास्थ्य को उत्तम बनाये रखने के लिये अनेक उपाय बताये गये हैं। राज्य मंत्री श्री कावरे बालाघाट जिले के परसवाड़ा में 3 दिवसीय आयुष मेले को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये अनेक औषधियाँ हैं। उन्होंने आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धति का ग्रामीण क्षेत्र में और विस्तार किये जाने पर जोर दिया। इस मौके पर मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया। योग प्रशिक्षक द्वारा नागरिकों को योग कराया गया।

ब्लॉक स्तर पर मेगा शिविर लगाये जाने के निर्देश

आयुष विभाग ने सभी संभागीय, जिला अधिकारियों और महाविद्यालय के प्राचार्यों को पत्र लिख कर 5 जून तक ब्लॉक स्तर पर आयुष मेगा शिविर लगाये जाने के निर्देश दिये हैं। शिविर में जन-सामान्य को आयुर्वेद पर आधारित दिनचर्या और ऋतुचर्या की जानकारी दी जायेगी। मेगा शिविर में आयुर्वेद आहार के अंतर्गत मिलेट द्वारा बनाये गये आरोग्यदायी व्यंजन का भी प्रदर्शन किया जाएगा और नागरिकों को इन्हें बनाने की विधि बताई जाएगी। मेगा शिविर में तुलसी, नीम समेत अन्य औषधीय पौधों का वितरण भी किया जाएगा।

विभाग के अंतर्गत संचालित 9 शासकीय आयुष महाविद्यालय और 23 निजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बिजली और पानी के अपव्यय को रोकने की समझाइश दी जाएगी। इस दौरान महाविद्यालय की कैंटीन का स्वच्छ रखने की समझाइश विद्यार्थियों को दी जाएगी। आयुष विभाग ने मेगा शिविर और जन-जागरूकता अभियान के फोटोग्राफ और वीडियो www.MeriLIFE.org पर अपलोड किये जाने के निर्दश भी दिये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.