गाँवों का विकास ही असल भारत का विकास है- मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 02-10-2023 12:51 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गाँवों का विकास ही सही अर्थों में देश का विकास है। ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित और समृद्ध बनाना हमारा उद्देश्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान जेल रोड पर विकास भवन सह ई-गवर्नेंस सेंटर के नव-निर्मित भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाँव की तस्वीर बदलने के लिए नई उमंग, उत्साह और विकास की नई आकांक्षाओं के साथ नए भवन में कार्य करें। प्रदेश के गाँवों को शैक्षणिक, व्यवसायिक और आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने की नीतियाँ बनाएँ। प्रदेश के गाँवों को ऐसे विकसित करें कि गाँव से शहर का पलायन रुके और शहर के लोग भी गाँव में बसे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना कि उन्होंने कहा कि विभागीय कर्मचारियों की पीड़ा को समझा और नए भवन की सौगात देकर सभी विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मेहनत का सम्मान किया है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय श्रीवास्तव सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

विकास भवन सह ई-गवर्नेस सेंटर

विकास भवन सह ई-गवर्नेस सेंटर 78 करोड़ 42 लाख रुपए से निर्मित किया गया है। इसका निर्माण 2 लाख 51 हजार 500 वर्गफुट क्षेत्रफल में किया गया है। 6 मंजिला भवन के बेसमेंट में पार्किंग के लिए 2 तल रखे गए है। इसमें 1000 से भी अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था रखी गई है। भवन की प्रमुख विशेषताओं में केन्द्रीकृत वातानुकूलित प्रबंधन, फायर सेफ्टी, विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 600 लोगों की बैठक क्षमता वाला विशाल ऑडिटोरियम, आर्टिफिशियल लॉन और पावर बैकअप शामिल है।

विकास भवन में विकास आयुक्त कार्यालय, पंचायत राज संचालनालय, म.प्र. राज्य रोजगार गारंटी परिषद, म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, म.प्र. स्टेट सामाजिक संपरीक्षा समिति, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम परिषद, राजीव गांधी जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन, राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन और म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय संचालित होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.