भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान

Updated on 30-06-2026 04:35 PM
भिलाई।  भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से होगी, जहां वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और भिलाई की बसाहट बचाने के लिए समर्थन मांगेंगे।

विधायक ने गत दोनों मीडिया से चर्चा में कहा कि बीएसपी प्रबंधन ने पहले सेक्टर-9 अस्पताल को न बेचने और न ही निजी संस्था को लीज पर देने का आश्वासन दिया था। साथ ही टाउनशिप और मैत्री बाग की मूल बसाहट को सुरक्षित रखने की बात भी कही गई थी। उनका आरोप है कि छह माह बाद भी इस दिशा में कोई स्पष्ट पहल नहीं हुई है। वहीं, टाउनशिप के रहवासियों को नोटिस मिलने से लोगों में असुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी है।


देवेंद्र यादव ने कहा कि वे उन परिवारों से सीधे संवाद करेंगे जिन्हें नोटिस मिले हैं। जनसमर्थन के आधार पर इस मुद्दे को व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी और लोकतांत्रिक तरीके से चलेगा।

विधायक का कहना है कि भिलाई केवल एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों की साझा संस्कृति और वर्षों की बसाहट का प्रतीक है। इसे किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.