भोपाल में मारुति-नंदन की भक्ति में रमे श्रद्धालु, मंदिरों में गूंज रहे बजरंगबली के जयकारे, जगह-जगह होंगे भंडारे

Updated on 23-04-2024 12:50 PM
भोपाल। आज हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व भोपाल में पूर्ण श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। सभी मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। हनुमान जयंती पर जगह-जगह अखंड रामायण पाठ, भंडारे और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शहर के कई स्थानों से शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिसमें मुख्य रूप से हिंदू भवानी संगठन द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। तो वहीं राजधानी के विभिन्न मंदिरों में एक दिन पहले यानी सोमवार से अखंड रामायण पाठ शुरू हो गए हैं

न्यू मार्केट स्थित श्री खेड़ापति हुनमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ सोमवार को शुरू हो गया है, जो मंगलवार तक चलेगा। इसी तरह सोमवार को भवानी चौक सोमवारा स्थित मां कर्फ्यू वाली माता मंदिर पर महाआरती की गई। कटारा हिल्स क्षेत्र में प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में भी अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है।

त्रिलंगा सिद्ध श्री बाल स्वरूप हनुमान में किया नर्मदा कुंड का निर्माण

त्रिलंगा कालोनी स्थित सिद्ध श्री बाल स्वरूप हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमानजी जन्मोत्सव के तहत रविवार को मंदिर की उत्तर दिशा में नर्मदा कुंड का निर्माण किया गया। जहां पर देश की सभी पवित्र नदियों, समुद्र जल, बालू शीप समुद्री फेन, समुद्री काई उत्तराखंड व समस्त पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाने वाली सामग्री के कलश स्थापित कर भूमि व वरुण देवता का आह्वान किया गया। वहीं सोमवार व मंगलवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।

गुफा मंदिर में हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक

गुफा मंदिर में हनुमान जयंती पर सुबह 6:30 बजे महंत रामप्रवेश दास महाराज के सानिध्य में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा श्री हनुमान जी का सहस्त्रधारा अभिषेक सिंदूर चोला अर्पण कर पूजन किया गया। इधर नेहरू नगर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में भी धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह छह बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए, जो देर रात तक चलेंगे।

अखंड रामायण पाठ

हनुमान मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। सोमवार से ही अखंड रामायण पाठ शुरू हो गए हैं। 24 घंटे का अखंड राम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर प्राचीन पूर्व मुखी मनोकामना हनुमान मंदिर अन्ना नगर में 24 घंटे का रामायण पाठ सोमवार से शुरू हो गया है। जिसका समापन मंगलवार सुबह 10 बजे होगा। मंदिर में शाम 5 बजे प्रसादी वितरण होगा और भंडारा होगा।

24 घंटे रामधुन की गूंज

नर्मदापुरम रोड स्थित मिसरोद में श्री हनुमान मंदिर में सोमवार से राम धुन संकीर्तन पाठ शुरू होगा, जो मंगलवार सुबह तक जारी है। रामधुन का पाठ संपन्न होने के बाद मंदिर से हनुमान जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी और हवन व भंडारा होगा। शीतला माता शापिंग सेंटर टीला जमालपुरा में मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के तहत विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 1100 क्वाटर्स मंदिर, गुफा मंदिर लालघाटी में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महाबली हनुमान मंदिर कृष्णापुरम में हनुमान जी की 57 फीट की प्रतिमा के सामने सुंदरकांड पाठ होगा और भंडारा होगा। चामुंडा दरबार शाहजहांनाबाद श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर न्यू मार्केट, श्रीनाथ जी मंदिर लौहा बाजार आदि मंदिरों में जागरण के अलावा शहर में कई मंदिरों में अभिषेक और भंडारे होंगे।

मथुरा से मंगाई पोशाक

न्यू मार्केट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर में विराजमान अंजनी सुत के लिए मथुरा से 51 हजार रुपये का चोला मंगाया गया है। इसे मथुरा के कारीगरों ने बारीक बुनाई से तैयार किया है। चोला तैयार करने के दौरान ये कारीगर सात्विक एवं नियम धर्म से रहते हैं।

बनारस से मंगाया कपड़ा

लोहा बाजार स्थित श्रीनाथजी मंदिर के बालाजी भक्त मंडल के गोपाल सोनी ने बताया कि श्रीनाथ बालाजी मंदिर में विराजमान हनुमान जी के लिए बनारस से चोले का कपड़ा मंगाया गया है। इधर चौबदारपुरा स्थित श्रीबांके बिहारी मार्कंडेय मंदिर में विराजमान हनुमान जी के चोले के लिए वृंदावन से कपड़ा मंगाया गया है, जिसे भोपाल में तैयार किया जा रहा है।

करुणाधाम में होंगे हनुमान चालीसा के 21 हजार पाठ

करुणाधाम आश्रम नेहरू नगर में हनुमान जी के जन्मोत्सव पर 21000 हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य महाराज के सानिध्य में मंगलवार को सुबह छह बजे से रात 10 तक यह 21 हजार हनुमान चालीसा के पाठ होंगे।

श्रीकृष्ण मंदिर बरखेड़ा में भंडारा आज

भोजपाल महोत्सव मेला समिति और श्रीकृष्ण मंदिर विजय मार्केट बरखेड़ा की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंगलवार शाम छह बजे भंडारे का आयोजन रखा गया है। समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मंदिर में सुबह छह बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे, जो देर रात तक चलेंगे।

हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आसमान में छोड़े गुब्बारे

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आसमान में गुब्बारे छोड़े गए। मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि गोविंद गार्डन रायसेन रोड पर भगवान राम की 15 फीट ऊंची एलईडी के समक्ष भगवा रंग के गुब्बारे आसमान में उड़ा कर प्रसाद वितरण किया गया। जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस मौके पर गुड्डू अग्रवाल, सचिन सेवारानी, उमेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हनुमान जन्मोत्सव पर आकृति ग्रीन्स सलैया में प्राण प्रतिष्ठा आज

शहर के सलैया स्थित आकृति ग्रीन्स परिसर में स्थित श्री सिद्ध विनायक मंदिर में नवनिर्मित्त श्री बजरंग बलि मंदिर में आकृति ग्रीन्स रहवासी संघ द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर श्री बजरंग बलि हनुमान जीकी दक्षिण मुखी भव्य एवं आकर्षक मूर्ति स्थापित की जा रही है। तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार से शुरू हो चुका है। प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली गई एवं पंचांग पूजन सोमवार को किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिर में हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.