'ढाई किलो का हाथ के बराबर...', सलमान खान ने की 'गदर 2' की तारीफ, बोले- मार डाला सनी पाजी

Updated on 12-08-2023 02:06 PM
आखिरकार 11 अगस्त आ गई और सनी देओल उर्फ तारा सिंह की 'गदर 2' हाउसफुल हो गई। इस मूवी को देखने के लिए लोगों का हुजूम सिनेमाघरों में उमड़ता देखा गया। चारों तरफ से इस मूवी को तारीफें ही मिल रही हैं। हर कोई इस फिल्म के गुणगान कर रहा है। आम हो या खास, सभी अनिल राय के डायरेक्शन की सराहना कर रहे हैं। अब तो सलमान खान ने भी बाल्टीभर तारीफ कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर काफी कुछ लिखा है।

जैसा कि सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वो प्रमोशनल पोस्ट भी करते हैं। अपनी तस्वीर भी शेयर करते हैं। इस बात तो उन्होंने Gadar 2 के लिए अप्रीशिएशन पोस्ट भी शेयर किया है। 'टाइगर 3' एक्टर ने फिल्म के पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, 'ढाई किलो का हाथ के बराबर 40 करोड़ की ओपनिंग। सनी पाजी आपने तो मार ही डाला। गदर 2 की पूरी टीम को ढेर सारी बधाई।'

22 साल बाद भी बरकरार है सकीना-तारा का प्यार

'गदर 2' साल 2001 में आई 'गदर: एक प्रेम कथा' का सीक्वल है। 22 साल बाद सकीना, तारा सिंह और चरणजीत सिंह की फिर से वापसी हुई है। हालांकि कई किरदार इसमें से गायब हैं, जो कि इस दुनिया में नहीं हैं। मगर कहानी कहने में मेकर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। अपने डायलॉग्स और हैंडपंप वाले आइकॉनिक सीन्स से दर्शकों को भर-भरकर नॉस्टैल्जिक फील कराया है।

इंडियन आर्मी ने की थी 'गदर 2' की तारीफ

सनी देओल के अलावा अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। पार्ट 2 में कहानी कुछ ऐसी है कि तारा सिंह का बेटा पाकिस्तान पहुंच गया है। उसी को पाकिस्तान की सेना से बचाने के लिए वह सरहद पार जाते हैं और ताबड़तोड़ एक्शन करते हैं। 8 अगस्त को ये मूवी पहले इंडियन आर्मी को दिखाई गई थी और उन सभी ने इसकी तारीफ की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.