भोजपुरी फिल्म 'अपहरण' का धांसू टीजर आउट, यश कुमार ने एक्शन से मचाया धमाल

Updated on 31-07-2023 02:41 PM

कहानी प्रधान फिल्मों को लेकर दर्शकों के दिलों में रहने वाले एक्टर यश कुमार की अपकमिंग फिल्म 'अपहरण' का धांसू टीजर आउट हो गया है। उनकी इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से है। लेकिन उससे पहले फिल्म के टीजर ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस का तापमान बढ़ा दिया है। फिल्म के टीजर में एक बार फिर से यश कुमार का यूनिक एक्शन देखने को मिला है, तो फिल्म की एक्ट्रेस प्रियंका रेवरी भी टीजर में दर्शकों को सरप्राइ करती नजर आ रही हैं।

 
Yash Kumar की फिल्म 'अपहरण' का टीजर कैप्टन वाच हिटस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। टीजर का रन टाइम 1:09 मिनट है, जो फिल्म के प्रति गजब का आकर्षण पैदा करती है। टीजर की लोगों ने जमकर तारीफ की है।
 

यश कुमार ने कही ये बात

इसको लेकर यश कुमार ने कहा कि एक शानदार कहानी पर फिल्म 'अपहरण' का निर्माण हुआ है। टीजर, महज एक झलक है। फिल्म और भी लाजवाब बनी है, जिसके लिए सभी ने बेहद मेहनत की है। फिल्म जब रिलीज हो, सब लोग फिल्म को सिनेमाघरों में जा कर देखें। तभी फिल्म का असली मजा आएगा। फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होगा। फिल्म में गाने और डायलॉग्स भी ऑडियन्स को अट्रैक्ट करेंगे।
 

फिल्म की कास्ट

फिल्म 'अपहरण' के निर्माता अमित गुप्ता और अजय गुप्ता हैं, जबकि सह निर्माता आलोक गुप्ता, उमा गुप्ता, रितु गुप्ता, राखी गुप्ता हैं। निर्देशक अजय श्रीवास्तव हैं। फिल्म में यश कुमार और प्रियंका रेवरी के साथ गौरी शंकर, पूनम सिंह, धनंजय सिंह, संजय सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.