Dhanush करेंगे दूसरी शादी! वैलेंटाइन डे पर 9 साल छोटी मृणाल ठाकुर संग लेंगे सात फेरे: रिपोर्ट

Updated on 16-01-2026 12:56 PM
साउथ एक्टर धनुष अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। लेटेस्ट खबर तो ये है कि वो 14 फरवरी 2026, वैलेंटाइन डे के दिन दूसरी शादी करने जा रहे हैं। जिनके साथ वो सात फेरे लेने जा रहे हैं, वो और कोई नहीं, हिंदी और साउथ की फेमस एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हैं। दावा किया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अफेयर या शादी को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

धनुष और मृणाल ठाकुर एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को शादी तक पहुंचाने की प्लानिंग कर रहा है। 'फ्री प्रेस जर्नल' री रिपोर्ट के अनुसार, धनुष और मृणाल की कथित शादी में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और दोस्त शामिल होंगे। दोनों वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) को एक-दूजे के हमसफर बनेंगे।

धनुष और मृणाल के अफेयर का कब पता चला?

अगस्त 2025 में धनुष को मृणाल की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर देखा गया। यहीं से इनकी डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी थी। इसके बाद धनुष की फिल्म 'तेरे इश्क' की रैप-अप पार्टी में मृणाल की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। मृणाल को इंस्टाग्राम पर धनुष की दोनों बहनें डॉक्टर कार्तिका कार्तिक और विमला गीत फॉलो भी करती हैं। यानी इस रिश्ते के बारे में परिवार को पूरी भनक है।

रिश्ते को नहीं करना चाहते सार्वजनिक!

'न्यूज18 शोशा' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा, 'हां, ये बात सच है कि वो डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन उनका रिश्ता नया है, इसलिए सार्वजनिक ऐलान की प्लानिंग नहीं की है। वे बाहर घूमने-फिरने या फिर एकसाथ देखे जाने से परेशान नहीं होते हैं। उनके दोस्त उनका सपोर्ट कर रहे हैं, क्योंकि दोनों के विचार और पसंद काफी मिलती-जुलती है।'

धनुष और मृणाल की उम्र

बता दें कि धनुष 42 साल के हैं और मृणाल की उम्र 33 साल की हैं। दोनों के बीच 9 साल की उम्र का फासला है।


टूटी 20 साल की शादी

धनुष की पिछली शादी की बात करें तो उन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से 2004 में चेन्नई में धूमधाम से शादी की थी। इनके दो बेटे हैं। यात्रा का जन्म 2006 में हुआ और लिंगा का 2010 में। साल 2022 में कपल ने सेपरेशन का ऐलान करके सभी को चौंका दिया था। 2024 में चेन्नई फैमिली कोर्ट से इनका तलाक फाइनल हुआ।

तलाक के बाद हुई मुलाकात

धनुष और ऐश्वर्या मिलकर अपने बेटों की परवरिश कर रहे हैं। बेटे यात्रा की ग्रेजुएशन सेरेमनी में धनुष और ऐश्वर्या साथ आए थे। ऐश्वर्या की जिंदगी में अभी तक प्यार लौटने की कोई खबर नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.