Mammootty ने अनाउंस की अपनी धमाकेदार एक्शन फिल्म, 'कर्णन' के डायरेक्टर संग फिर नजर आएंगे Dhanush

Updated on 10-04-2023 07:35 PM
जब से अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर रिलीज हुआ है, फैन्स के बीच जश्न का माहौल है। भले ही फिल्म फिलहाल के लिए पोस्टपोन हो गई है, लेकिन मार्केट में इसे लेकर काफी चहल-पहल है। इसी बीच मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और तमिल फिल्म स्टार धनुष ने अपनी-अपनी फिल्में अनाउंस कर दी हैं। फैन्स की एक्साइटमेंट अब काफी दोगुनी हो गई है। दोनों स्टार्स ने अपनी-अपनी फिल्मों का पहला पोस्टर भी शेयर किया है।

सबसे पहले बात करते हैं ममूटी और उनकी फिल्म की। ममूटी इस साल फरवरी में रिलीज हुई फिल्म 'क्रिस्टोफर' में नजर आए थे। उनके पास अभी दो फिल्में और हैं। इसी बीच ममूटी ने अपनी नई फिल्म अनाउंस कर दी है, जिसका नाम Bazooka है। यह एक एक्शन एंटरटेनर होगी।

'बाजुका' में ममूटी का पावरफुल रोल

Mammootty की यह फिल्म Bazooka अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। जहां टीजर और ट्रेलर कुछ वक्त बाद रिलीज होगा, मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में ममूटी पीछे की ओर हाथ बांधे खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ लोग उन पर बंदूक ताने हुए हैं। पोस्टर देखकर पता चल रहा है कि इस फिल्म में ममूटी काफी पावरफुल रोल में होंगे। हालांकि फिल्म की कहानी, प्लॉट और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 'बाजुका' को डीनो डेनिस डायरेक्ट करेंगे।

'कर्णन' के डायरेक्टर संग धनुष की नई फिल्म

वहीं धनुष एक बार फिर डायरेक्टर मारी सेल्वराज के साथ काम करेंगे। उन्होंने मारी सेल्वराज के साथ नई फिल्म अनाउंस की है। अनाउंसमेंट के साथ प्रोजेक्ट का एक पोस्टर और धनुष व मारी की साथ में तस्वीर भी शेयर की गई है।

धनुष का नया लुक जानदार

मालूम हो कि धनुष और मारी सेल्वराज ने एक साथ फिल्म 'कर्णन' में काम किया था। साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। मेकर्स ने अभी इस फिल्म की अन्य कोई जानकारी रिवील नहीं की है। लेकिन धनुष का लेटेस्ट लुक देखकर लग रहा है कि वह इस फिल्म में एकदम हटके अवतार में नजर आएंगे। धनुष हाल ही फिल्म Vaathi में नजर आए थे, जोकि फरवरी 2023 में रिलीज हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.