धर्मेंद्र ने एक शख्स को लिफ्ट में डांट दिया था : जॉनी लीवर बोले शख्स पाजी को स्टार मानने से इंकार कर रहा था

Updated on 16-02-2024 01:52 PM

1960 और 1970 के दशक में धर्मेंद्र अपने ऑन-स्क्रीन एक्शन हीरो अवतार के लिए जाने जाते थे। लेकिन धर्मेंद्र एक गुस्सैल इंसान भी थे। इसलिए उनकी रील लाइफ पर्सनैलिटी कभी-कभी उनकी असल जिंदगी में भी आ जाती थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, जॉनी लीवर ने एक किस्सा शेयर किया कि धर्मेंद्र ने वास्तव में एक आदमी को डांटा था क्योंकि वो उन्हें लिफ्ट में परेशान कर रहा था।

जॉनी लीवर ने धर्मेंद्र का एक मजेदार किस्सा शेयर किया
यूट्यूबर रणवीर इल्हाबादी के साथ बातचीत में जॉनी लीवर ने कहा- धर्मेंद्र एक डेयरिंग (साहसी) व्यक्ति हैं। वो बिलकुल वैसे ही हैं जैसे फिल्मों में दिखते हैं। वो किसी से नहीं डरते। हालांकि धर्मेंद्र जमीन से जुड़े हुए हैं, लेकिन जब वो अपना आपा खो देते हैं तो ज्यादा नहीं सोचते।

एक बार लिफ्ट में धरम पाजी की एक व्यक्ति से बहस हो गई। दोनों एक ही लिफ्ट में थे। वो शख्स पाजी को देखकर बार-बार दोहरा रहा था- क्या यह धर्मेंद्र है? नहीं, ये उसके जैसा नहीं दिखता। मुझे विश्वास नहीं होता कि वो धर्मेंद्र है। धरम पाजी कुछ देर तक कुछ नहीं बोले। लेकिन फिर उसे डांट दिया और कहा कि- क्या अब तुम्हें विश्वास हो गया? जॉनी लीवर ने आगे ये भी कहा कि हालांकि धर्मेंद्र अब अपना गुस्सा संभालने में बेहतर हो गए हैं।

जॉनी लीवर आज भी धर्मेंद्र से अक्सर मिलते हैं
जॉनी ने साझा किया कि धर्मेंद्र और विनोद खन्ना जैसे लोग वास्तविक जीवन में भी काफी डेयरिंग हैं। चूंकि कलाकारों को एंटरटेनर्स के रूप में देखा जाता है, इसलिए जब ये स्टार्स पब्लिक्ली गुस्सा दिखाते हैं तो लोग उन्हें सीरीयसली नहीं लेते हैं। जॉनी लीवर ने बताया कि वो अब भी अक्सर धर्मेंद्र से मिलते हैं। उन्होंने कहा- मैं पिछले हफ्ते ही उनसे मिला था। धर्मेंद्र वास्तव में मुझसे प्यार करते हैं। हम जब भी मिलते हैं, ताश खेलते हैं।

जॉनी लीवर ने अब अपने गुस्से पर काबू करना सीख लिया है
इसी बातचीत में आगे जॉनी ने कहा कि वो भी पहले थोड़े गुस्सैल स्वभाव के थे। उन्होंने एक किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक बार वो विनोद खन्ना और एक एक्ट्रेस के साथ शूट कर रहे थे। तभी वहां से गुजर रहा ऑटोरिक्शा ड्राइवर उस एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करने लगा। ये देखकर जॉनी लीवर को गुस्सा आ गया और उन्होंने ऑटोरिक्शा ड्राइवर पर चिल्ला दिया। लेकिन ड्राइवर जॉनी पर हंसते हुए ऑटोरिक्शा लेकर चला गया।

धर्मेंद्र हाल ही में 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे
9 फरवरी को रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में शाहिद कपूर और कृति सेनन मेन लीड में थे। 31 साल के बाद इस फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने एक-साथ काम किया। अमित जोशी और आराधना शाह फिल्म के डायरेक्टर हैं। रोबोट-साइंटिस्ट की लव स्टोरी पर आधारित ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.