धीरेन्द्र शास्त्री का बागेश्वर धाम के दुकानदारों को अल्टीमेटम:कहा-10 दिन में नेम प्लेट लगा लें; ताकि पता चले कि राम वाले हैं या रहमान वाले

Updated on 22-07-2024 01:56 PM

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम के दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर अपनी दुकानों पर नेम प्लेट लगवा लें। नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

धीरेन्द्र शास्त्री गुरु पूर्णिमा पर अपने धाम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूपी सरकार के दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाने के आदेश की प्रशंसा की।

उन्होंने मंच से कहा- 'हम बागेश्वर धाम में भी दुकान लगाने वाले सभी दुकानदारों को आदेश देते हैं कि अपनी दुकानों के बाहर नेम प्लेट जरूर लगाएं, जिससे पता चल सके कि राम वाले हैं या रहमान वाले।'

धीरेन्द्र शास्त्री ने आगे कहा- 'हमें न राम वालों से दिक्कत है, न रहमान वालों से। हमें दिक्कत है कालनेमियों से। नाम बताने में कोई दिक्कत नहीं है।'

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा- 'आप जो हो दुकान के बाहर नेम प्लेट में टांग दो, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं का धर्म भ्रष्ट न हो। हमारी आज्ञा है बागेश्वर धाम के सभी दुकानदार 10 दिन के अंदर नेम प्लेट लगवा लें। नहीं तो इसके आगे विधिक कार्रवाई धाम समिति कानून के अनुसार करेगी। शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। फिर नहीं कहएिगा।'

नवंबर में पैदल यात्रा निकालने की घोषणा

पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने घोषणा की है कि वे नवंबर महीने के आखिरी में बागेश्वर धाम से ओरछा तक पैदल धार्मिक यात्रा करेंगे। जिसमें 8 हजार से 10 हजार लोग एक साथ यात्रा में चलेंगे। साथ ही लखनऊ से अयोध्या तक भी यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज को जगाना है।

बागेश्वर धाम में मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

बागेश्वर धाम में पिछले 4 दिनों से लगातर गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्त चरण पादुका पूजन और गुरु दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

रविवार को गुरु पूर्णिमा पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर भगवान का अभिषेक कर पूजन किया और इसके बाद दादा गुरु सन्यासी बाबा की विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया।

दुकानों पर मालिक का नाम, मोबाइल नंबर लिखना जरूरी:उज्जैन में यूपी जैसा आदेश पहले से लागू

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा रूट पर आने वाली दुकानों में दुकानदारों को अपना नाम और डिटेल लिखने के आदेश दिए हैं। ऐसा ही आदेश मध्यप्रदेश में उज्जैन नगर निगम एक साल पहले ही दे चुका है, लेकिन एक साल बाद भी इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने अमल नहीं किया। उज्जैन के मेयर मुकेश टटवाल ने कहा कि इस बार सावन के महीने में आदेश पर सख्ती से अमल करवाएंगे। 

दुकानों पर नाम लिखवाने पर कांग्रेस बोली- नफरत की पॉलिटिक्स​​​​​​

उत्तर प्रदेश के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन में दुकानों पर संचालकों के नाम, जाति सहित पूरा विवरण लिखवाने के सरकार के आदेश पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधायक फूल सिंह बरैया ने इसे नफरत की पॉलिटिक्स बताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बीजेपी किसी दिन पूछेगी की टीचर किस समाज का है। किसे पढ़ाएगा। बीजेपी घृणा और नफरत फैलाना चाहती है। किसी दिन ये पूछेंगे कि ब्लड किस जाति का है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.