'धोनी खुद प्यार का इजहार इस तरह नहीं कर सकते', 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' गाने के पीछे की पूरी कहानी यहां

Updated on 02-07-2026 12:58 PM
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के लोकप्रिय गीत 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह गाना शुरुआत में महिला की आवाज में नहीं बल्कि पुरुष की आवाज में तैयार किया जा रहा था और इसे बनाने के पीछे कई बदलाव और लंबी चर्चाएं चलीं।

यह पूरा खुलासा उन्होंने एक्टर और होस्ट राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' में बातचीत के दौरान किया। इसी बातचीत में उन्होंने बताया कि जब फिल्म की कहानी और संगीत पर काम चल रहा था, तब इस गाने पर भी चर्चा हुई थी। उस समय यह तय हुआ था कि इस गाने में सिंगर अरिजीत सिंह अपनी आवाज देंगे और म्यूजिक अमाल मलिक दे रहे थे। शुरुआत में यह एक आदमी के नजरिए से गाया जाने वाला गाना था, जिसमें इमोशन्स को एक अलग तरीके से दिखाने की प्लानिंग थी।

'लगा यह भाव धोनी के असली पर्सनैलिटी से पूरी तरह मेल नहीं खा रहा'

मनोज ने बताया, 'फिल्म में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे थे। जब गाना पुरुष की आवाज में तैयार हुआ, तो निर्देशक नीरज पांडे और निर्माता भूषण कुमार को लगा कि यह भाव धोनी के असली व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल नहीं खा रहा है। धोनी स्वभाव से बहुत शांत इंसान हैं और वह अपने प्यार को इस तरह खुलकर व्यक्त करते हुए नहीं दिखते। इसलिए यह सवाल उठने लगा कि क्या यह गाना वास्तव में इस किरदार के लिए सही है या नहीं।'

लगभग 10 से 15 दिनों तक इस विषय पर चर्चा चलती रही

उन्होंने कहा, 'इस पर काफी चर्चा हुई और टीम ने यह भी सोचा कि शायद इस गीत को बदलकर कुछ और लिखा जाए। लेकिन कई दिनों तक कोशिश करने के बावजूद कोई नया गाना उतना प्रभावशाली नहीं बन पाया। लगभग 10 से 15 दिनों तक इस विषय पर चर्चा चलती रही। इसके बाद निर्देशक नीरज पांडे ने एक नया सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि अगर धोनी खुद अपने प्यार का इजहार इस तरह नहीं कर सकते, तो उनकी प्रेमिका की तरफ से यह भाव व्यक्त किया जा सकता है। इसी विचार के बाद यह तय हुआ कि गीत को महिला आवाज में रखा जाए।'

अगर यह गाना फिल्म से हटा दिया जाता

मनोज मुंतशिर ने बताया कि इस बदलाव के बाद पूरी टीम ने राहत की सांस ली। अगर यह गाना फिल्म से हटा दिया जाता, तो शायद दर्शक इतने खूबसूरत गीत से वंचित रह जाते। आज यह गीत फिल्म का सबसे यादगार हिस्सा माना जाता है और लोगों के दिलों में इसकी खास जगह है।

इस गाने की शुरुआत से जुड़ी एक और बेहद निजी कहानी

बातचीत के दौरान मनोज मुंतशिर ने इस गाने की शुरुआत से जुड़ी एक और बेहद निजी कहानी भी शेयर की। उन्होंने बताया कि इस गाने की पहली लाइन उन्हें उनके अपने घर के एक छोटे से पल से मिली थी। एक दिन उनके बेटे ने मासूमियत से कहा कि उसकी मां उससे ज्यादा प्यार करती हैं। बेटे की यह बात सुनकर मनोज ने तुरंत मजाक में कहा, 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा जैसे मैं करता हूं?'

'मैंने बिना देर किए इस लाइन को अपने मोबाइल में नोट कर लिया'

उन्होंने कहा, 'जैसे ही यह शब्द मुंह से निकले, मुझे तुरंत समझ आ गया कि इसपर एक गाना बन सकता है। मैंने बिना देर किए इस लाइन को अपने मोबाइल में नोट कर लिया, ताकि बाद में इस पर काम किया जा सके।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.