ध्रुव राठी सुबह-सुबह डिटेन, सिविल ड्रेस में यूट्यूबर के घर गुरुग्राम पहुंचे दिल्ली पुलिस के 50 जवान

Updated on 10-10-2026 12:06 PM
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर मंतर पर अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है। ध्रुव राठी को उनके हरियाणा में स्थित घर से हिरासत में लिया गया है। सुबह करीब 8 बजे दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई की। इससे पहले कल रात को ही दिल्ली पुलिस के करीब 50 जवान सिविल ड्रेस में ध्रुव राठी के घर के बाहर तैनात हो गए थे।

जर्मनी से प्रदर्शन के लिए आए भारत

सुबह-सुबह पुलिस की एक टीम ने उनके घर पर दस्तक दी। दरवाजा खुलते ही पुलिस टीम ध्रुव राठी के घर के अंदर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। आज जंतर मंतर पर हो रहे प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी भी शामिल होने वाले थे। यूट्यूबर कुछ दिनों पहले ही इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जर्मनी से भारत आए थे।

कुछ इस तरह का रहा घटनाक्रम

  • दिल्ली पुलिस सुबह 7:48 बजे उनके घर में दाखिल हुई।
  • ध्रुव राठी की मां के दरवाजा खोलने के बाद पुलिस घर के अंदर गई।
  • देर रात उनके घर के बाहर करीब 50 पुलिसकर्मी जमा हो गए थे।
  • दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में लिया।
  • उनका परिवार गुरुग्राम के सेक्टर 56 सेंट्रल पार्क विहार में रहता है।

जर्मनी के बर्लिन में रहते हैं ध्रुव राठी

बता दें कि ध्रुव राठी भी आज जंतर-मंतर पर हो रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल होने वाले थे। इससे पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को बेंगलुरु पहुंचे थे। उन्होंने बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के प्रोटेस्ट में हिस्सा लिया था। वहां, अभिनेता प्रकाश राज भी थे, जिन्होंने ध्रुव राठी को सरप्राइज गेस्ट बताया था। बता दें कि वर्तमान समय में ध्रुव राठी जर्मनी के बर्लिन शहर में रहते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
अगले चार साल में सिलीगुड़ी कॉरिडोर को देश का सबसे सुरक्षित सैन्य रास्ता बनाने की तैयारी है। जून 2017 में हुए डोकलाम विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चिकन नेक…
 10 October 2026
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर मंतर पर अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है।…
 10 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने से पहले लगभग दो साल तक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे जस्टिस शील नागू ने शुक्रवार को पंजाब सरकार…
 10 October 2026
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर एक ज्ञापन दे आया। इसमें उनके खिलाफ विपक्ष ने…
 10 October 2026
नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज देश में बहुत खतरनाक और…
 10 October 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी की है। इसका खासा असर भी देखने को मिला है। हालांकि, सीजेपी प्रोटेस्ट…
 08 October 2026
 मानसून अपने आखिरी चरण में चल रहा है। बारिश का दौर फिर भी खत्म नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट भी आ गया है। IMD ने 20…
 08 October 2026
नई दिल्लीः भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारत और इजरायल को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकी हमलों की एक नई लहर की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी…
 08 October 2026
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने पर बुधवार को सहमति जताई, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के…
Advt.