पाकिस्तानी सेना ने सच में अपनी तकनीक से लड़ी भारत से लड़ाई? मुनीर का दावा, जानें सच

Updated on 25-12-2025 01:01 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने हाल ही में लीबिया का दौरा किया है। लीबिया के सैन्य अफसरों के सामने मुनीर ने अपने हथियारों और JF-17 लड़ाकू विमानों की जमकर तारीफ की। इस दौरान मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान में स्वदेशी तकनीक से हथियार और जेट बने रहे हैं। उन्होंने मई में भारत के साथ हुए चार दिन के संघर्ष के दौरान 90 फीसदी पाकिस्तानी सैन्य तकनीक के इस्तेमाल का दावा पेश किया। असीम मुनीर विदेश में बैठकर सार्वजनिक मंचों से पाकिस्तानी सैन्य तकनीक की बातें कर रहे हैं लेकिन उनके दावों में सच्चाई नहीं है।

असीम मुनीर ने लीबिया में भारत के राफोल जैसे विमानों को नुकसान पहुंचाने और S-400 एयर डिफेंस को भेद देने की बात कही। हालांकि उनके दावों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं मिलता है। मुनीर के बयानबाजी से ये लगता है कि लीबिया को हथियार बेचने के लिए उनकी ओर से बढ़ा-चढ़ाकर ये बातें कही गई बातें हैं। जमीन पर सच्चाई पाकिस्तान के सीडीएफ असीम मुनीर के इन दावों से उलट है।

झूठें हैं मुनीर के दावे

मई में भारत-पकिस्तान के सैन्य संघर्ष के बाद कई तरह के दावे किए गए हैं। दावों से इतर सैटेलाइट इमेज, मलबे का एनालिसिस और न्यूट्रल रक्षा विशेषज्ञों ने दोनों पक्षों के नुकसान का आंकलन किया है। आंकलन से पता चलता है कि भारत के राफेल, Su-30s, मिराज-2000s और MiG-29s जैसे जेट को नुकसान का सबूत पाकिस्तान नहीं दे सका। पाकिस्तानी हमले से S-400 सिस्टम को भी नुकसान नहीं हुआ। यानी पाकिस्तानी सेना के बढ़त हासिल करने के मुनीर के दावे हवा-हवाई हैं
फ्रांसीसी रक्षा विशेषज्ञों ने खुद ये माना था कि ऐसा कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है कि किसी राफेल को मार गिराया गया हो। ये भी पता चला है कि लड़ाई के दौरान पाकिस्तान ने चीनी मूल की मिसाइलों, ड्रोन, रडार और एवियोनिक्स का इस्तेमाल किया। यह बताता है कि असीम मुनीर के 90 प्रतिशत स्वदेशी सैन्य टेक्नोलॉजी सफेद झूठ है। मुनीर का JF-17 थंडर को अपना विमान बताना भी गलत है। इस जेट को पाकिस्तान और चीन ने मिलकर बनाया गया विमान है। इसमें चीनी तकनीक ज्यादा है।

क्या बोले हैं मुनीर

पाकिस्तान के आर्मी चीफ और सीडीएफ असीम मुनीर ने लीबिया के सैन्य अफसरों के साथ एक बैठक में कहा, 'मई में भारत के साथ लड़ाई में इस्तेमाल की गई 90 फीसदी सैन्य तकनीक पाकिस्तान की थी। पाकिस्तान एयर फोर्स ने स्वदेशी तकनीक से भारत के राफेल, एसयू-30, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे लड़ाकू विमानों के लिए मुश्किल पैदा दी। भारत को रूस से मिले एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को भी हमने भेद दिया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.