दिग्विजय बोले-कितने बीजेपी-बजरंग दल वाले जासूसी करते पकड़े गए:X पर नाम पोस्ट कर पूछा- गद्दार कौन

Updated on 13-04-2025 01:40 PM

दो दिन पहले भोपाल, रतलाम और गुना समेत एमपी के अलग-अलग जिलों में पूर्व सीएम और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ पोस्टर लगाए गए थे।

रतलाम और गुना में लगाए गए इन पोस्टर्स पर लिखा था- वक्फ बिल का विरोध करने वाले धर्म और वतन के गद्दार दिग्विजय सिंह।

इन पोस्टर्स को लेकर शनिवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था- गद्दारों को पहचानो। इस पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- गद्दार कौन है, देश इस बात को जानता है।

रविवार को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए कुछ लोगों के नाम लिखे जिन्हें उन्हें ISI के लिए जासूसी करने वाला बताया और कहा कि ये लोग बीजेपी-बजरंग दल के लोग हैं। ऐसे लोगों को क्या कहा जाए।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी, युवा मोर्चा, आरएसएस को टैग करते हुए पूछा- अंत में आप क्या कहेंगे, गद्दार? जय सिया राम।

BJP से पूछा- सिंधिया के बयान पर कभी संज्ञान लिया? दिग्विजय सिंह ने फरवरी-2017 में आईएसआई की जासूसी के आरोप में पकड़े गए बीजेपी युवा मोर्चा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लेकर दिए सिंधिया के बयान का जिक्र भी किया।

उन्होंने लिखा- कुछ साल पहले माननीय महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान पर क्या बीजेपी, भाजपा युवा मोर्चा ने कभी संज्ञान लिया है? हमने तो बीजेपी को आईएसआई की पार्टी नहीं कहा।

जासूसी के आरोपियों के नाम लिखकर सवाल उठाए पोस्टर वार के बाद रविवार को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जासूसी के कुछ लोगों के नाम पोस्ट किए। इन्हें बीजेपी और बजरंग दल का कार्यकर्ता बताते हुए दिग्विजय ने बीजेपी-आरएसएस पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा-

QuoteImage

ISI एजेंट के रूप में काम करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम बलराम सिंह (सतना) बजरंग दल प्रमुख, मनीष गांधी (भोपाल), त्रिलोक सिंह (भोपाल), ध्रुव सक्सेना आईटी सेल भाजपा भोपाल, मोहित अग्रवाल (भोपाल), मोहन भारती (जबलपुर), संदीप गुप्ता (जबलपुर), कुश पंडित (देहरादून), जितेंद्र ठाकुर (ग्वालियर भाजपा पार्षद वंदना ठाकुर के पति का भाई), रितेश खुल्लर, रज्जन तिवारी जिन्होंने बलराम सिंह को दीक्षा दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.