कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा मौत मामले में फिर घिरे दिग्विजय, भाई ने की थाने में शिकायत, उन्हीं के कहने पर दबाई जांच

Updated on 20-05-2025 11:45 AM

कांग्रेस नेत्री सरला मिश्रा की मौत का मामला 28 साल बाद फिर से चर्चा में है। सोमवार को उनके भाई अनुराग मिश्रा शिकायत दर्ज कराने टीटी नगर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने में दिए गए शिकायती आवेदन में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, उनके भाई, और तत्कालीन तीन जांच अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। थाना प्रभारी मानसिंह चौधरी ने कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अनुराग मिश्रा ने कहा कि तत्कालीन विवेचना अधिकारियों ने जानबूझकर लापरवाही की। इसी का नतीजा है कि इतने साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला।

पूर्व सीएम और उनके भाई पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आपराधिक षड्यंत्र के कारण हत्या को आत्महत्या में बदला गया। अनुराग मिश्रा ने जांच में लापरवाही बरतने वाले तत्कालीन जांच अधिकारी महेंद्रसिंह करचुली, केएस सिंह, एसएम जैदी, डॉ. डीके सतपथी, और शासकीय अधिकारी डॉ. योगीराज शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए अपने शिकायती आवेदन के साथ कोर्ट की ऑर्डरशीट की कॉपी भी संलग्न की।

कोर्ट ने खारिज की थी खात्मा रिपोर्ट

  • 16 अप्रैल 2025 को पुलिस ने खात्मा रिपोर्ट पेश की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच में गंभीर खामियां पाईं।
  • मृतका के मृत्यु पूर्व बयान की मेडिकल पुष्टि नहीं की गई।
  • बयान के समर्थन में जो कागज के टुकड़े मिले, उनकी भी जांच नहीं कराई गई।
  • घटनास्थल से कोई फिंगरप्रिंट नहीं लिया गया।
  • पुलिस ने वर्ष 2000 में केस की फाइल बंद की। खात्मा रिपोर्ट 19 साल तक कोर्ट में पेश नहीं की।
  • घटना के समय सरला मिश्रा ने जिस लैंडलाइन से कॉल किया था, उसकी कॉल डिटेल नहीं निकाली गई।

हत्या को आत्महत्या दिखाया

अनुराग मिश्रा ने कहा कि बहन की मौत के मामले में जिन अधिकारियों ने लापरवाही की, उन सभी की भूमिका की जांच हो। पूर्व सीएम और उनके भाई के दबाव के कारण पूरी जांच दबा दी गई। इसलिए इनके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए। जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.