दिग्विजय सिंह का कांग्रेस छोड़ने का फर्जी पत्र वायरल, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- आखिरी सांस तक रहेंगे

Updated on 16-10-2023 12:22 PM

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता छोड़ने का फर्जी त्यागपत्र रविवार को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने लगा। इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए दिग्विजय सिंह ने साइबर क्राइम के तहत कार्रवाई के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई शिकायत

वायरल फर्जी त्यागपत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित है। इसमें विधानसभा चुनाव में रविवार को घोषित पार्टी प्रत्याशियों को लेकर असंतोष व्यक्त करते हुए दिग्विजय सिंह की ओर से पार्टी पर अपनी उपेक्षा किए जाने की बात भी लिखी गई है। इस मामले में कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा, इंटरनेट मीडिया के समन्वयक योगेंद्र सिंह परिहार और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जेपी धनोपिया ने पुलिस के साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। कहा कि दिग्विजय सिंह की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से उनका फर्जी त्यागपत्र बहुप्रसारित किया गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पर आरोप

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेयी पर यह फर्जी त्यागपत्र तैयार कराने और उसे इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने का आरोप भी लगाया। वहीं, इस आरोप को झूठा बताते हुए वाजपेयी ने कहा कि सवाल पूछने पर कांग्रेस आरोप लगाने लगती है। उधर, पुलिस की साइबर क्राइम सेल ने शिकायत को जांच में ले लिया है। पुलिस उपायुक्त श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

दिग्विजय बोले- आखिरी सांस तक रहेंगे कांग्रेस में

फर्जी त्यागपत्र के इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद एक्स पर की अपनी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसके लिए भाजपार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। 1971 में उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ली थी और आखिरी सांस तक कांग्रेस में ही रहेंगे। वह इस मामले में कार्रवाई करा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.