भोपाल के हुजूर क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के मध्य सीधी टक्कर, उत्तर में कांग्रेस के समीकरण बिगड़ने तय

Updated on 03-11-2023 12:03 PM

भोपाल। जिले की हुजूर विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला होने का असमंजस गुरुवार को समाप्त हो गया। कांग्रेस से टिकट न मिलने से बागी हुए पूर्व विधायक जितेंद्र डागा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आखिरकार मना लिया, जिसके बाद डागा ने नामांकन वापस ले लिया। यहां अब भाजपा के प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के बीच ही सीधी टक्कर होगी।

इस तरह माने डागा

सूत्रों के अनुसार दिग्विजय सिंह और डागा के बीच चली लंबी चर्चा के बाद डागा को प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर लाभ का पद दिए जाने के लिए कहा गया है। अब माना जा रहा है कि डागा का निर्दलीय चुनाव न लड़ने का फायदा भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों को सकता है। यदि डागा निर्दलीय चुनाव लड़ते तो कांग्रेस के साथ ही भाजपा वोट बैंक में सेंध लगाते, क्योंकि उनकी पकड़ हुजूर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत है। वो वर्ष 2008 से 2013 तक भाजपा से विधायक रहे हैं। फिर भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। क्षेत्र में निरंतर सक्रिय होने से कांग्रेस को मजबूत करने में काम रहे हैं। डागा के निर्दलीय चुनाव न लड़ने से भाजपा प्रत्याशी शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञानचंदानी के चेहरे पर खुशी लौट आई है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने बुधवार को डागा को मनाने के प्रयास किए थे।

उत्तर क्षेत्र में नहीं माने कांग्रेस के बागी

इधर, उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। विधायक आरिफ अकील बेटे आतिफ की जीत की राह में उनके ही चाचा आमिर अकील बाधक बनते हुए निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं उत्तर से ही कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम परिवारवाद के विरोध के चलते निर्दलीय चुनाव में हैं। ऐसे में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत के समीकरण फिलहाल बिगड़ गए हैं। दोनों बाकी नेताओं के अलावा आम आमदी पार्टी से मोहम्मद सऊद चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों मुस्लिम नेता निश्चित तौर पर कांग्रेस के परंपरागत वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। इसका लाभ भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को मिलना तय माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.