दिवाली पर डिस्कॉम कंपनी की सौगात, भोपाल में बिना किसी झंझट या कटौती के बिजली होगी सप्लाई, जानें खास प्लान

Updated on 26-10-2024 11:46 AM
भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल में दिवाली पर लोगों को बिना रूकावट बिजली मिले, इसके लिए डिस्कॉम ने पूरी तैयारी कर ली है। डिस्कॉम ने बताया है कि शहर में सभी जरूरी मरम्मत और देखभाल का काम पूरा हो गया है।

डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि भोपाल शहर सर्कल में निर्माण और रखरखाव का काम पूरा कर लिया गया है। इससे दिवाली के दौरान लोगों को अच्छी क्वालिटी की बिजली बिना किसी परेशानी के मिलेगी।

ये है खास तैयारी


इसको लेकर भोपाल शहर सर्कल के महाप्रबंधक बीबीएस परिहार ने बताया कि 33 केवी लाइन पर दो जगहों पर लीलो (लूप इन और लूप आउट) सिस्टम लगाने का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा एकेवीएन, ई-8 और रोहितास, इन तीनों सबस्टेशन पर ओवरलोड बिजली ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है।

ज्यादा खपत पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर


भोपाल में जहां बिजली की ज्यादा खपत होती है, वहां डिस्कॉम ने 170 जगहों पर अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर लगाए हैं। इसके अलावा तीन जगहों पर वितरण ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई गई है। शहर सर्कल में 147 जगहों पर 40.5 किलोमीटर केबल बदली गई है और 57 जगहों पर 8.5 किलोमीटर केबल की क्षमता बढ़ाई गई है। डिस्कॉम ने बताया कि इससे कम वोल्टेज वाले इलाकों में लोगों को अच्छी बिजली मिलेगी।

डिस्कॉम अधिकारी का कहना


केंद्रीय डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक क्षितिज सिंघल ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और उपभोक्ता सेवाएं प्रदान करना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है। ताकि त्योहार के समय लोगों को बिजली कटौती जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.