GIS में पार्किंग के मुद्दे पर मंथन:भोपाल कमिश्नर ने ली बैठक; ट्रैफिक-एंट्री पर भी चर्चा की

Updated on 09-02-2025 12:27 PM

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) होगी। इसमें देसी और विदेशी करीब 20 हजार मेहमान में आएंगे। राजधानी में पहली बार हो रही जीआईएस को लेकर शनिवार को भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह ने अधिकारियों की बैठक की। जिसमें पार्किंग, ट्रैफिक और एंट्री जैसे कई मुद्दों पर मंथन किया गया।

जिला पंचायत में दोपहर 12 बजे से मीटिंग शुरू हुई, जो 3 बजे तक चलती रही। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, नगर कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव, एडीएम सिद्धार्थ जैन, स्मार्ट सिटी सीईओ अंजू अरुण कुमार, जिपं सीईओ इला तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।

मीटिंग में कमिश्नर सिंह ने समिट के दौरान ट्रैफिक मैनेजमेंट, प्रवेश पास की व्यवस्था और अतिथियों के आवागमन को सुचारू बनाने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि समिट में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को उनके एंट्री समय और स्थान की स्पष्ट जानकारी दी जाए। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही उन्होंने एंट्री चेकिंग पॉइंट्स, मुख्य आयोजन स्थल और यातायात प्रबंधन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

भोपाल में लाइटिंग करेंगे कमिश्नर सिंह ने भोपाल के सरकारी ऑफिसों में विशेष लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे समिट के दौरान शहर का वातावरण आकर्षक और सुव्यवस्थित दिखें। उन्होंने समिट में अतिथियों के सुचारू आवागमन के लिए ड्राइवरों की विशेष ट्रेनिंग आयोजित करने पर जोर दिया।

जिससे वे आयोजन स्थल, होटल और पार्किंग स्थलों के रूट को समझ सकें। इसके अलावा समिट में शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ड्यूटी पर तैनात बसों पर उनके गंतव्य होटल के नाम अंकित करने के निर्देश भी दिए गए।

कमिश्नर ने आयोजन में लाइजनिंग ऑफिसर्स की ड्यूटी तय करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनुभवी अधिकारियों को इस जिम्मेदारी के लिए चुना जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.