शराब पार्टी में विवाद बना हत्या की वजह, दो नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 02-07-2026 12:11 PM

धमतरी। जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो नाबालिगों सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून की रात ग्राम डाही-बगदेही मार्ग स्थित शीतला मंदिर के आगे मोबाइल टावर के पास 32 वर्षीय हुलास मंडावी, निवासी ग्राम डाही, की हत्या कर दी गई थी। हुलास मंडावी बोरवेल का काम करता था और दो दिन के लिए महाराष्ट्र से अपने गांव आया हुआ था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घटना की रात हुलास अपने परिचितों के साथ शराब पार्टी में शामिल था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी रोशन ध्रुव और मुकेश यादव ने सड़क किनारे पड़े लकड़ी के लट्ठ से हुलास मंडावी के सिर पर कई वार किए। इसके बाद एक अन्य आरोपी ने पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर साइबर टीम की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए। रातभर चली जांच और लगातार दबिश के बाद हत्या में शामिल सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार वयस्क आरोपियों में रोशन ध्रुव (21), मुकेश यादव (19), अमन नेताम (19), रविशंकर पटेल (22), चंद्रशेखर पटेल (22) और सागर मरकाम (25) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम डाही, थाना कुरूद के निवासी हैं। मामले में दो नाबालिग बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का लट्ठ, पत्थर और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि तकनीकी जांच, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा किया गया है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हत्या का कारण शराब के नशे में हुआ मामूली विवाद है, जिसने कुछ ही मिनटों में हिंसक रूप ले लिया। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.