क्या एलियन सच में होते हैं... NASA ने जारी की 33 पन्नों की UFO Report, जानें क्या कहा

Updated on 15-09-2023 01:26 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गुरुवार को यूएफओ (UFO) और एलियन के संबंधित अपनी रिपोर्ट जारी कर दी। इस रिपोर्ट में यूएफओ को लेकर करीब सालभर की स्टडी के नतीजों का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है कि उन्हें नहीं पता कि यूएफओ या यूएपी (UAP) क्या होता है, लेकिन उन्हें ये जरूर पता है कि इनका दूसरी दुनिया से कोई लेनदेना नहीं है। फिर भी हमारे पास जो सबूत है इससे ये नहीं लगता कि यूएपी का दूसरी दुनिया से संबंध है। हम इनकी खोज करेंगे। नासा ने यह भी कहा कि उन्हें यूएफओ के अध्ययन के लिए नई वैज्ञानिक तकनीकों की आवश्यकता होगी, जिसमें हाईटेक सैटेलाइट के साथ-साथ अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं को देखने के तरीके में बदलाव भी शामिल होगा।

नासा ने यूएफओ की धारणा को किया खारिज

अपनी 33 पन्नों की रिपोर्ट में नासा ने कहा है कि यूएफओ को लेकर नकारात्मक धारणा डेटा एकत्र करने में बाधा उत्पन्न करती है। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि नासा की भागीदारी से यूएपी या अज्ञात असामान्य घटनाओं के बारे में अफवाहों को कम करने में मदद मिलनी चाहिए। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा कि हम यूएपी के बारे में बातचीत को सनसनीखेज से विज्ञान की ओर शिफ्ट करना चाहते हैं। उन्होंने एक खुले और पारदर्शी दृष्टिकोण का वादा किया। नासा के अधिकारियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि पैनल को इस बात का कोई सबूत नहीं मिला कि यूएपी की उत्पत्ति अलौकिक थी या वे किसी दूसरी दुनिया से आए थे। लेकिन, नेल्सन ने स्वीकार किया कि अरबों आकाशगंगाओं में अरबों तारों के साथ, एक और पृथ्वी अस्तित्व में हो सकती है।

एलियंस को छिपाने के दावे पर क्या बोला नासा

नेल्सन ने कहा कि "अगर आप मुझसे पूछें, क्या मैं मानता हूं कि ब्रह्मांड में जीवन है जो इतना विशाल है कि मेरे लिए यह समझना मुश्किल है कि यह कितना बड़ा है, तो मेरा व्यक्तिगत जवाब हां है। उनके अपने वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे किसी अन्य ग्रह पर जीवन की संभावना कम से कम एक ट्रिलियन बताई है। जब उन पर दबाव डाला गया कि किया क्या अमेरिका या अन्य सरकारें एलियंस या दूसरी दुनिया के अंतरिक्ष यानों को छिपा रही हैं, तो नेल्सन ने कहा: "मुझे सबूत दिखाओ।" नासा ने कहा है कि वह सक्रिय रूप से अस्पष्टीकृत दृश्यों की खोज नहीं करता है। लेकिन यह पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले अंतरिक्ष यान के एक बेड़े का संचालन करता है जो यह निर्धारित करने में मदद कर सकता है, उदाहरण के लिए, कि क्या किसी अजीब घटना के पीछे मौसम है।

एआई और मशीन लर्निंग की जताई आवश्यकता

16 सदस्यीय पैनल ने कहा कि यूएफओ समेत दुर्लभ घटनाओं की पहचान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग आवश्यक है। नासा ने हाल ही में यूएफओ पर रिसर्च के लिए एक डायरेक्टर नियुक्त किया है, लेकिन अध्ययन के दौरान पैनल के सदस्यों को जिस तरह की धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा, उससे बचाने के लिए वह उनकी पहचान उजागर नहीं कर रहा है। पैनल के साथ नासा के संपर्ककर्ता डैन इवांस ने कहा कि यही कारण है कि हम वहां अपने नए डायरेक्टर का नाम उजागर नहीं कर रहे हैं क्योंकि विज्ञान को धमकियों से मुक्त होने की आवश्यकता है। विज्ञान को एक वास्तविक, कठोर और तर्कसंगत प्रक्रिया से गुजरना होगा और ऐसा करने में सक्षम होने के लिए आपको विचार की स्वतंत्रता की आवश्यकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.