सड़कों पर न करें होलिका दहन, अध्यक्ष ने लिखा लेटर:बोले-सड़क पर होलिका दहन से डामर उखड़ जाता है

Updated on 01-03-2025 01:03 PM

भोपाल में 3 हजार से अधिक स्थानों पर होलिका का दहन किया जाता है। इनमें से कई डामर की सड़कों पर भी दहन होता है। जिससे डामर पिघल जाता है और सड़कें जर्जर होने लगती है। इसे लेकर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कमिश्नर हरेंद्र नारायण यादव को लेटर लिखकर सड़कों की जगह पास में व्यवस्था बनाने को कहा है।

अध्यक्ष सूर्यवंशी ने बताया, हर साल होलिका दहन के दौरान डामर की सड़कों पर अग्नि जलाने से करोड़ों रुपए की बनी सड़कें खराब हो जाती हैं। जिससे नगर निगम और टैक्स पेयर का भारी नुकसान होता है। इस बार हम सभी एक छोटी-सी सावधानी बरतें। डामर की सड़कों की जगह पास में किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर होलिका दहन करें। ऐसा करने से सड़कें भी ठीक रहेंगी और परंपरा का निर्वाहन भी हो सकेगा।

समिट के लिए 65 करोड़ रुपए में बनाई सड़कें बता दें कि भोपाल में 24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी। इसके चलते एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड, स्मार्ट सड़क, श्यामला हिल्स, बोट क्लब, लिंक रोड नंबर 1, 2 और 3, एमपी नगर, रोशनपुरा, रंग महल, श्यामला हिल्स की प्रमुख सड़कें बनाई गई है। कुछ सड़कों के गड्‌ढे भी भरे गए। इन पर 65 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

शहर को सुंदर बनाया, इसलिए सबकी जिम्मेदारी अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा, हाल ही में ग्लोबल समिट के तहत हमारे शहर की सड़कों को नया और सुंदर बनाया गया है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि यह सौंदर्य और सुविधा बनी रहे। अगर हम होली के डांडा और दहन स्थल को डामर रहित स्थानों पर स्थापित करेंगे तो सड़कों की सुरक्षा के साथ परंपराओं का भी सम्मान बना रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.