उद्यम पंजीयन तक सीमित न रहें, युवाओं और महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उद्यमी बनाएं : कलेक्टर रेना जमील

Updated on 06-07-2026 12:51 PM

सूरजपुर। सूरजपुर कलेक्टर रेना जमील ने आज रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उद्योग विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिले में कार्यरत संबंधित एजेंसियों की बैठक लेकर जिले में स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने युवा और महिलाओं को उद्यम से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

कलेक्टर रेना जमील ने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य केवल उद्यम पंजीयन तक सीमित न रहे, बल्कि इच्छुक हितग्राहियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग प्रदान कर उन्हें वास्तविक रूप से उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि विविध गतिविधियों के माध्यम से युवा एवं महिलाओं को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में कलेक्टर ने जिले में बांस आधारित उद्योग की संभावनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में बांस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिसका उपयोग कर बेहतर उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने सर्वेक्षण कर ठोस कार्ययोजना तैयार करने तथा मास्टर प्रशिक्षकों के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ओड़गी विकासखंड में भी लोगों को उद्यम से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही जिले में होम स्टे को प्रोत्साहित करने, कृषि, माइनिंग, उद्यानिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम आधारित इकाइयों के विकास की दिशा में कार्य करने को कहा।

बैठक में उन्होंने तेलईकछार में संचालित माटीकला बोर्ड के साथ समन्वय स्थापित कर मिट्टी के खिलौने निर्माण को बढ़ावा देने की बात कही। इस क्षेत्र में उन्नत प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित किए जा सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.