आपरेशन थियेटर में मोबाइल ले जा रहे डाक्टर, भटक रहा ध्यान

Updated on 16-08-2023 01:14 PM

भोपाल। मोबाइल के जरिए चौबीसों घंटें संपर्क में रहने का वरदान विद्यार्थियों से लेकर करियर बना रहे युवाओं के लिए ध्यान भटकाने वाला साबित हो रहा है यह बात तो कई शोध में सामने आ चुकी है। इसी तरह मोबाइल पर लगातार जुड़े रहने का असर डाक्टरों के काम पर नजर आने लगा है। बड़ी संख्या में डाक्टर आपरेशन थियेटर (ओटी) में मोबाइल ले जा रहे हैं बल्कि वहां काल भी अटैंड कर रहे हैं। इसके चलते आपरेशन में गड़बड़ी के मामले सामने बढ़ते जा रहे हैं। वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी आपरेशन थियेटर में मोबाइल की उपस्थिति और उपयोग पर चिंता जाहिर की है।

संक्रमण रहित ओटी में करते हैं मोबाइल पर बात

आपरेशन थियेटर में मोबाइल ले जाने की डाक्टरों की बढ़ती आदत के कारण उपचार प्रभावित हो रहा है। ओटी में एक बार सेनेटाइज होकर गाउन पहनने के बाद फोन का उपयोग नहीं किया जा सकता है। जबकि चलते आपरेशन में डाक्टर मोबाइल का उपयोग तक कर रहे हैं। ओटी में मोबाइल फोन ले जाने की गलत आदत पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं इस कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है।

इनका कहना है

आपरेशन के पहले डाक्टर खुद को सेनेटाइज कर गाउन पहनता है। इसके बाद बाहर का वो ऐसा कोई समान को छू भी नहीं सकता जिसमें संक्रमण कि किसी भी तरह कि संभावना हो। इसमें मोबाइल फोन भी आता है, हालांकि माेबाइल फोन को अधिकांश ओटी के बाहर ही रखा जाता है।

- डा. आशीष गोहिया, अधीक्षक हमीदिया भोपाल

मैं जब भी ओटी में आपरेशन के लिए जाता हूं, तो फोन-चाबी को चेंजिंग रूम में रखता हूं। कभी आपरेशन के दौरान फोन उठाने की जरुरत ही नहीं समझता। घर या स्टाफ में किसी को बात करनी हो तो वो संदेश छोड़ देते हैं। सर्तकता रखनी जरुरी है।

- डा. अजय शर्मा, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन

हम हमारे कार्यकाल में ओटी या किसी आपरेशन के दौरान ओटी के अंदर फोन नहीं ले जाते थे। हिम्मत ही नहीं होती थी हमारी। हमें लगता था कि हमारे कारण कोई मरीज के आपरेशन में गड़बड़ी हुई तो बदनामी हो जाएगी। मेरे सेवा निवृत होने से पहले लोगों के हाथों में मोबाइल आ चुके थे, आज निश्चित तौर पर यह समस्या बढ़ती जा रही है।

- डा. रमेश बडवे, सेवा निवृत सर्जन

हमारे अस्पताल में ओटी में जाने से पहले डाक्टरों को चेंज रूम में मोबाइल छोड़ने को कहा गया है। वहीं ओटी में मरीजों की निजता का पूरा ख्याल रखने को भी कहा गया है।

- डा. राकेश श्रीवास्तव,सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल भोपाल

- आपरेशन थियेटर तो आधुनिक बना दिए गए लेकिन लापरवाही अब भी ले रही जान

केस -एक

प्रसव कक्ष में सेल्फी, गर्भवती की निजता दांव पर

हमीदिया अस्पताल में प्रसव कक्ष में स्टाफ नर्स और डाक्टरों के द्वारा मोबाइल फोन अंदर ले जाने का मामला सामने आ चुका है। डाक्टर और नर्सों ने होली पार्टी की एक फोटो खींचकर इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित भी कर दी। इस दौरान गर्भवती महिला का प्रसव कराया जा रहा था। इससे मरीज की निजता भंग हो गई थी। पहले अस्पताल प्रबंधन ने मामले को दबाने का प्रयास किया। लेकिन मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई थी। मोबाइल फोन से डाक्टर और नर्स रील बनाने और फोटो खीचने का काम कर रही थीं।

केस- दो

नर्मदापुरम जिला अस्पताल में आपरेशन के दौरान तत्कालीन सिविल सर्जन डा.डीपी सिंह महिला का गर्भवाशय निकालने का आपरेशन करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर आया। यह वीडियाो ओटी के बाहर के कर्मचारी से बनवाया गया। डाक्टर ने इसे फेसबुक पर भी शेयर किया। मामले में काफी खींचतान मची थी। इस पर तात्कालनी सीएमएचओ डा.एएल मरावी ने कार्रवाई भी की। हालांकि बाद में मामले को दबा दिया गया।

केस- तीन

भोपाल में कैंची छोड़ने वाला मामला

भोपाल के एक निजी अस्पताल में डाक्टर द्वारा पेट में कैंची छोड़ने का मामला सामने आया है। इस केस के दौरान भी ओटी में फोन आने का मामला सामने आया था। लेकिन मामले में समझौता होने के कारण इस मामले की गहराई से जांच तक नहीं हो सकी है। हालांकि चार महीने तक पेट में कैंची रहने से पीड़ित महिला की मृत्यु भी हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.