डॉक्टरों ने दिया नया जीवन...करंट लगने से रुक गई थी दिल की धड़कन, सीपीआर से बचाई किशोर की जान

Updated on 08-07-2025 12:08 PM
भोपाल। राजधानी के सर्राफा बाजार में एक 15 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दिल की धड़कन रुक गई और शरीर पीला पड़ गया। स्वजन तत्काल उसे हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई।

करंट की चपेट में आने से हुआ था बेहोश

बुधवार रात किशोर घर के वॉशरूम में करंट की चपेट में आ गया था। गिरने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो वह बेहोश मिला। पास में ही खुला बिजली का तार था। परिजनों ने सूझबूझ से बिजली का कनेक्शन हटाया और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। हमीदिया अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों ने बिना समय गंवाए सीपीआर और शाक थेरेपी दी, जिससे उसकी धड़कन वापस आई और वह होश में आ गया।

युवक हो गया था वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया

डॉक्टरों के अनुसार, उसे वेंट्रिकुलर टैकीकार्डिया हो गया था, जो दिल से जुड़ा खतरनाक विकार है। इलाज के बाद अब उसकी हालत स्थिर है और वह मेडिसिन विभाग में भर्ती है। इस जीवन रक्षक प्रयास में डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ. राजकुमार पाल, डॉ. दृश्या और नर्सिंग स्टाफ का अहम योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.