प्राइमरी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए आॅनलाइन
काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय
कार्य विभाग के स्कूलों में 18 हजार 527 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 8
दिसंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी। वहीं, 9 दिसंबर से उम्मीदवारों को
काउंसलिंग पोर्टल पर ओरिजनल दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे।