PhonePe का दबदबा, Paytm की छलांग और Google Pay को भारी नुकसान, यूपीआई में ये क्या हो रहा है.

Updated on 28-09-2023 02:02 PM

नई दिल्ली: देश में यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) का आंकड़ा हर महीने बढ़ता जा रहा है। देश में 95.7 परसेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन फोनपे (PhonePe), गूगल पे (Google Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए हो रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक पिछले एक साल में यूपीआई पेमेंट में फोनपे की हिस्सेदारी करीब 50 परसेंट पहुंच गई है। इस दौरान पेटीएम ने लंबी छलांग लगाई है जबकि गूगल पे की हिस्सेदारी में काफी गिरावट देखने को मिली है। वेल्यू के हिसाब से देखें तो इस साल जून में फोनपे की 49.8 फीसदी, पेटीएम की 33 फीसदी और गूगल पे की 10.9 परसेंट हिस्सेदारी है। एक साल पहले फोनपे की 48.8 परसेंट, पेटीएम की 9.9 परसेंट और गूगल पे की 34.6 परसेंट हिस्सेदारी थी।

 
 
एनपीसीआई ने इंडिविजुअल थर्ड पार्टी के लिए मार्केट शेयर में 30 परसेंट का कैप लगाया है। यह नियम 15 महीने बाद लागू होगा। वॉलमार्ट (Walmart) के मालिकाना हक वाली कंपनी फोनपे की जून, 2023 में वॉल्यूम के हिसाब से हिस्सेदारी 47.2 परसेंट हो गई है जो पिछले साल जून में 45.8 परसेंट थी। यूपीआई ट्रांजैक्शन से बैंकों को कोई कमाई नहीं हो रही है, इसलिए बैंकों ने इसे थर्ड पार्टी ऐप्स के हवाले कर दिया है। जहां तक बैंकों की बात है तो यूपीआई ट्रांजैक्शंस में यस बैंक की सबसे ज्यादा 0.7 परसेंट हिस्सेदारी है। माना जा रहा था कि वॉट्सऐप की एंट्री से यूपीआई में मुकाबला बढ़ सकता है लेकिन यह मेसेजिंग ऐप अब तक कोई खास नहीं कर पाया है।
 
 

तीन ऐप्स का दबदबा

Worldline's India की डिजिटल पेमेंट रिपोर्ट के मुताबिक ट्रांजैक्शन वॉल्यूम में फोनपे, गूगल पे और पेटीएम की 95.7 परसेंट हिस्सेदारी है जो पिछले साल जून में 94.6 परसेंट थी। ट्रांजैक्शन वैल्यू के हिसाब से देखें तो जून, 2023 में इन तीनों ऐप्स की हिस्सेदारी 93.7 परसेंट पहुंच गई जो पिछले साल जून में 93.4 परसेंट थी। फोनपे को बाकी ऐप्स के मुकाबले जल्दी यूपीआई स्पेस में उतरने का फायदा मिला है।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.