'गदर 2' के साथ आएगा 'डॉन 3' की टीजर फरहान अख्तर का ऐलान, शाहरुख को रिप्लेस करेंगे रणवीर

Updated on 08-08-2023 02:49 PM
फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने मंगलवार को 'डॉन 3' का ऐलान कर दिया। साथ ही एक छोटा सा वीडियो भी शेयर किया। इसी के साथ ये भी खबरें आने लगी हैं कि सनी देओल की 'गदर 2' के साथ 'डॉन 3' का टीजर रिलीज किए जाने की तैयारी हो रही है। जब दर्शक 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में 'गदर 2' देखने जाएंगे तो उन्हें 'डॉन 3' के टीजर वीडियो का भी तोहफा मिल सकता है। वहीं ये भी साफ हो जाएगा कि आखिर क्या सच में रणवीर सिंह ने शाहरुख खान को 'डॉन 3' में रिप्लेस कर दिया है।


ट्विटर यानी X पर फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' का वीडियो शेयर करते हुए ऑफिशियल तौर पर फिल्म का ऐलान कर दिया है। इस वीडियो में केवल फिल्म का लोगो देखने को मिल रहा है। साथ ही लिखा है, 'एक नए युग की शुरुआत' । इसके अलावा ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि ये कहा जा रहा है कि 11 अगस्त 2023 को फिल्म का टीजर रिलीज हो सकता है।

गदर 2 के साथ डॉन 3 का टीजर

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा किया जा रहा है कि 'डॉन 3' में शाहरुख खान नजर नहीं आएंगे। इस बार रणवीर सिंह को 'डॉन' के रूप में जनता देखने वाली है। बस टीजर का इंतजार है, जब मेकर्स इन बड़ी खबरों को कंफर्म भी करेंगे। फिलहाल इस बारे में फरहान अख्तर ने कोई बयान जारी नहीं किया है।

रणवीर सिंह ने तो डॉन 3 के लिए तैयारी भी कर ली है

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह ने अनांसमेंट वीडियो भी शूट कर लिया है। अब इस हफ्ते इसका टीजर भी मेकर्स जारी कर देंगे। Gadar 2, OMG 2 और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ 'डॉन 3' का तड़का भी फैंस को देखने को मिल सकता है।

डॉन सीरीज के बारे में भी जान लीजिए

Don Franchise: साल 1978 में आई 'डॉन' में अमिताभ बच्चन नजर आए थे। जो कि सुपरहिट फिल्म थी। फिर साल 2006 में फरहान अख्तर के निर्देशन में Don: The Chase Begins Again रिलीज हुई, जिसमें शाहरुख खान का धमाकेदार अवतार देखने को मिला। फिर साल 2011 में शाहरुख खान के साथ फिर से फरहान अख्तर 'डॉन 2' लेकर आए। अब 'डॉन 3' आ रही है, उम्मीद है कि ये 2025 तक रिलीज हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.