US में मध्यावधि चुनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान

Updated on 08-11-2022 05:36 PM

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह अगले सप्ताह एक "बहुत बड़ी घोषणा" करेंगे। मंगलवार को अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप का यह ऐलान काफी अहम माना जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप 2024 में व्हाइट हाउस की दौड़ में कूद सकते हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जिन्होंने 2020 में अपनी हार को कभी स्वीकार नहीं किया, ने महीनों तक यह संकेत दिया था कि वे फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति की दौड़ में उतरने के लिए तैयार हैं। 

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों की पूर्व संध्या पर लोगों को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "बहुत ही महत्वपूर्ण, इतना महत्वपूर्ण कि इसे अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से भी अलग नहीं किया जाना चाहिए। मैं मंगलवार 15 नवंबर को फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो में एक बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहा हूं।" 

गौरतलब है कि मंगलवार को अमेरिका में हो रहे मध्यावधि चुनाव ये तय करेगा कि कांग्रेस में किसका वर्चस्व होगा। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की सभी 435 सीटों के लिए चुनाव होंगे। वहीं सीनेट की 35 सीटों पर जोर-आजमाइश होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
वॉशिंगटन: धरती के बाहर जीवन यानी एलियन जीव हैं या नहीं, इसे लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो सकता है। अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने पहले से रखी गोपनीय फाइलों…
 09 May 2026
अंकारा: भारत और तुर्की के रिश्ते में तनाव के बाद चीजें ठीक होती दिख रही हैं। यह करीब एक साल की तनातनी के बाद हो रहा है। दोनों देशों के…
 09 May 2026
वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन तीन दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। यह युद्धविराम शनिवार 9 मई से सोमवार 11 मई तक लागू होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
 09 May 2026
कोलंबो: पुरातत्वविदों ने श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र में द्वीपों पर इंसानी बसावट के सबसे शुरुआती सबूतों की पहचान की है, जो अब तक चली आ रही धारणाओं को बदल सकते हैं।…
 09 May 2026
दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में हुई ताजा झड़प में एक भारतीय मालवाहक जहाज गोलीबारी की चपेट में आ गया। इस घटना में एक भारतीय क्रू मेंबर की…
 09 May 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में ताजा झड़प के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने ताजा धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने फारस…
 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
Advt.