'मेरे पति और परिवार को मत घसीटो' नेहा कक्कड़ ने दी सफाई, अब बोलीं- मैं कुछ लोगों से नाराज हूं

Updated on 20-01-2026 01:30 PM
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सुर्खियों में हैं। उन्होंने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ तलाक की अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें 'सबकुछ' से दूर रहने की बात लिखी थी। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दिया। अब सफाई जारी कर लोगों से अपील की है कि वे उनके पति या परिवार को इस मामले में ना घसीटें।

नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें जिम्मेदारियों, रिश्तों और काम से ब्रेक लेने की बात कही। इसमें पपाराजी से भी दूर रहने की विनती की गई  थी। फिर उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। इसके बाद तमाम तरह के कयास लगने लगे। लोग उनके तलाक के बारे में भी बात करने लगे।
फिर नेहा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों और अफवाहों पर सफाई दी। 'कैंडी शॉप' सिंगर ने लिखा, 'दोस्तों, प्लीज मेरे निर्दोष पति और मेरे प्यारे परिवार को इसमें न घसीटें! वे मेरे जीवन के सबसे नेक लोग हैं और आज मैं जो कुछ भी हूं, उनके समर्थन की वजह से ही हूं! मैं कुछ अन्य लोगों और व्यवस्था से नाराज हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी बात समझेंगे और मेरे पति और परिवार को इस सब से दूर रखेंगे। हां, मैं मानती हूं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय मुझे इतना भावुक नहीं होना चाहिए।'

नेहा ने मांगी माफी

उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, 'बेचारी भावुक नेहू इस दुनिया के लिए बहुत भावुक है! सॉरी और थैंक यू मेरे प्यारे दोस्तों। चिंता मत करो, मैं जल्द ही धमाके के साथ वापसी करूंगी! ढेर सारा प्यार!'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.