इन पोस्टर्स पर मत जाइए, सच ये है कि बॉक्स ऑफिस पर धूल चाट रही कंगना की 'तेजस' और टाइगर श्रॉफ की 'गणपत'

Updated on 02-11-2023 03:52 PM
कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म का बंटाधार हो चुका है। देशभक्ति के रंग में सराबोर इस फिल्म को लेकर उम्मीदें तो काफी थीं, लेकिन ये पहले दिन से जो औंधे मुंह गिरी है, छठे दिन तक ये उठ नहीं पाी है। वहीं 200 करोड़ में बनी टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' भी फ्लॉप होने के मामले में कंगना रनौत की इस फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है। यानी साफ है कि दोनों भी फिल्में अपना जादू चलाने में बुरी तरह नाकाम रही हैं और पहले दिन से ही लगातार नीचे जा रही है। बुधवार को दोनों ही फिल्मों की कमाई आखिरी सांसें गिनती नजर आई। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का कैसा रहा है हाल।

बताया जा रहा है कि सर्वेश मेवाड़ा निर्देशित कंगना की ये फिल्म इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए बुरी तरह से तरस रही है। बताया जा रहा है कि गिनती के कुछ लोगों को थिएटर में देखने के बाद थिएटर मालिकों ने अब इस फिल्मं को बाय कहने का मन बना लिया है। ऐसा लग रहा है कि इसी वीकेंड पर कंगना की इस फिल्म का खेल कहीं खत्म न हो जाए। अगर फिल्म में दम होता तो यकीनन ये 'टाइगर 3' की रिलीज से पहले तक शानदार कमाई कर लेती। लेकिन न तो फिल्म में और न ही एक्शन और वीएफएक्स में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई है, जिसका रिजल्ट हमारे सामने दिख रहा है।

फिल्म ने 6 दिनों में कुल मिलाकर 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'Tejas' ने छठे दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। हालांकि, सोमवार और मंगलवार के मुकाबले ये आंकड़ा बेहतर जरूर है, लेकिन उतना भी अधिक नहीं जिसका जश्न ममाया जा सके। इस फिल्म ने 6 दिनों में कुल मिलाकर 5.15 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि इसे बनाने में 40 करोड़ रुपये के आसपास खर्च हो चुकी है। वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 6.55 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की है।

इस फिल्म की कहानी लोगों को पल्ले नहीं पड़ी है

वहीं 200 करोड़ के बजट में तैयार दमदार एक्शन का शर्त रखने वाली टाइगर श्रॉफ की फिल्म भी शुरू से ही चारों खाने चित पड़ी हुई है। विकास बहल निर्देशित फिल्म 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ,अमिताभ बच्चन,कृति सेनन,एली अवराम,रहमान,जमील खान,गिरीश कुलकर्णी,श्रुति मेनन और जैद बाकरी नजर आए हैं। भविष्य की काल्पनिक दुनिया को दिखाने वाली इस फिल्म की कहानी लोगों को पल्ले नहीं पड़ी है। डायस्टोपियन फिल्म का दावा करती इस फिल्म को लोगों ने सिरे से ठुकरा दिया है।

'गणपत' ने की 13वें दिन केवल 10 लाख रुपये की कमाई

'गणपत' ने 13वें दिन केवल 10 लाख रुपये की कमाई की है और कुल मिलाकर 13 दिनों में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की इस फिल्म ने केवल 12.59 करोड़ रुपये की कमाई की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.