'भागें नहीं, संसद से आकर माफी मांगें', राहुल गांधी के कैम्ब्रिज विवाद पर स्मृति इरानी की नसीहत

Updated on 15-03-2023 08:00 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से लंदन कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए बयानों को लेकर एक बार फिर से बीजेपी ने मोर्चा खोला है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संसदीय परंपरा, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और वोट करने वाले हर नागरिक का अपमान करने के लिए उन्हें संसद से भागने की बजाय आकर माफी मांगनी चाहिए।
स्मृति इरानी ने कहा कि चुनावों में हार-जीत राजनीतिक परंपराओं का हिस्सा है लेकिन राहुल गांधी ने ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों को भारत पर धावा बोलने का आमंत्रण दिया है जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है।

मैं राहुल गांधी से पूछना चाहती हूं आपने विदेश में कहा कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में दिल्ली में जब एक विश्वविद्यालय में 'भारत तेरे टूकड़े होंगे' का नारा लग रहा था तब आपने वहां जाकर इसका समर्थन किया, वो क्या था?
स्मृति ईरानी


राहुल गांधी के बयानों पर भड़कीं स्मृति इरानी

उन्होंने आगे कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने इस बात को लेकर खेद व्यक्त किया कि, क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी का द्वेष अब भारत के प्रति द्वेष में बदल चुका है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि उन्होंने विदेश में कहा है कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में देश की राजधानी दिल्ली के एक विश्वविद्यालय (जेएनयू) में जब भारत तेरे टूकड़े होंगे का नारा लग रहा था तब उन्होंने वहां जाकर जो उसका समर्थन किया, वो क्या था?


'राहुल बताएं वह झूठ कब बोल रहे थे'

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हाल ही में राहुल ने कहा था कि पूरे देश में शांति है, सौहार्द है और देश में उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो कहे कि उनके प्रति कटुता का भाव है। ऐसे में राहुल यह बताएं कि वो झूठ कब बोल रहे थे, अपनी यात्रा के दौरान भारत में झूठ बोल रहे थे या अब लंदन में झूठ बोल रहे हैं?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.