सौरभ शर्मा से लेन-देन में उलझे डॉ. श्याम अग्रवाल​​​​​​​:भोपाल में नवोदय हॉस्पिटल में ईडी के छापे से और खुलेंगे काली कमाई के राज

Updated on 18-01-2025 12:56 PM

आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर से मिले करोड़ों रुपए की नकदी, जेवरात के मामले में अब भोपाल के नवोदय कैंसर हास्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल का नाम भी जुड़ गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने शुक्रवार को भोपाल में डॉ. अग्रवाल के घर, अस्पताल के साथ उनके परिजनों, दोस्तों के ठिकानों समेत चार स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में अग्रवाल परिवार के प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और नकदी जब्त की गई है।

ईडी ने अब तक यह खुलासा तो नहीं किया है कि इस कार्रवाई में कितनी नकदी और लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए गए हैं, लेकिन यह जरूर साफ हुआ है कि सौरभ शर्मा की काली कमाई का पैसा नवोदय अस्पताल में लगाया जा रहा था। माना जा रहा है कि सौरभ शर्मा का काला धन डॉ. अग्रवाल के अस्पताल में लगा रहे थे।

सौरभ का करोड़ों रुपए कैश अस्पताल के जरिए ब्लैक से वाइट हो रहा था। ऐसे में तय सीमा से अधिक नकदी के लेन-देन में डॉ. अग्रवाल उलझ सकते हैं। इसके साथ ही इस जांच के जरिए डॉ. अग्रवाल की आय से संबंधित अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच ईडी कर रही है। जब्त संपत्ति और नकदी के मामले का खुलासा ईडी शनिवार को कर सकती है।

पुलिस आई तो पड़ोसियों ने माना, कोई विवाद हुआ होगा इंद्रपुरी में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब चार गाड़ियांं डॉ. श्याम अग्रवाल के घर के पास आकर रुकीं तो सीआरपीएफ जवानों को देख सबका ध्यान उस ओर गया। इस बीच एक अफसर ने फोन पर किसी से बात की और ओके कहने के बाद सभी सीधे डॉ. अग्रवाल के घर के दरवाजे पहुंचे और अंदर प्रवेश कर गए।

डॉ. अग्रवाल का परिवार गुरुवार रात किसी पार्टी में गया था। सुरक्षा बलों के जवानों को देखकर पहले पड़ोसियों ने कयास लगाया कि संभव है कोई विवाद हुआ हो, इस कारण पुलिस और अधिकारी आए हों लेकिन जब 11 बजे तक कोई बाहर नहीं निकला और जवानों की तैनाती गेट पर बनी रही तो छापे की आशंका हुई जो सच निकली।

7 साल से इंद्रपुरी में रह रहे डॉ. अग्रवाल

इंद्रपुरी में नवोदय कैंसर अस्पताल संचालित करने वाले डॉ. श्याम अग्रवाल और उनका परिवार 7 साल से इंद्रपुरी के बी सेक्टर स्थित मकान नंबर 91 में रह रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि डॉ. अग्रवाल के मकान के ठीक सामने मंदिर है। अग्रवाल अपने काम से वास्ता रखते हैं और पड़ोसियों से आमना-सामना होने के दौरान दुआ सलाम के अलावा कोई और बात नहीं होती है। उनके रिजर्व नेचर के चलते पड़ोसी भी ज्यादा संपर्क नहीं रखते हैं।

अस्पताल में जारी रहा मरीजों का इलाज

ईडी की टीम ने अपनी पूरी कार्यवाही के दौरान नवोदय कैंसर अस्पताल में मरीजों के ट्रीटमेंट में किसी तरह की बाधा की स्थिति नहीं उत्पन्न होने दी। ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही थी और मरीजों के ट्रीटमेंट में लगे डॉक्टर व कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह अस्पताल में आ जा रहे थे। अस्पताल के सामने रहने वाले लोगों ने बताया कि पहले तो पुलिस और भीड़ देखकर वे यह मान रहे थे कि अस्पताल में कोई घटना हुई होगी लेकिन दोपहर में मीडिया के जमावड़े के बाद छापे की जानकारी स्पष्ट हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.