नई पार्किंग नीति का ड्राफ्ट तैयार:मप्र में अब फास्ट टैग से जुड़ेंगी पार्किंग, ईवी के लिए फ्री रहेगी

Updated on 15-05-2024 12:34 PM

प्रदेश की सभी पार्किंग अब फास्टैग से जुड़ेंगी। इसके लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नई पार्किंग पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। 6 अलग-अलग श्रेणियों में बंटी इस पॉलिसी को जल्द लागू कर दिया जाएगा। नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की सलाह के बाद अब पार्किंग शुल्क फास्टैग से कट जाएगा। इससे पार्किंग व्यवस्था कैशलेस हो जाएगी। साथ ही अवैध वसूली या विवाद से भी निजात मिलेगी।

इस पॉलिसी में प्रदेश में हर पार्किंग के 20% हिस्से में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने को भी कहा गया है। बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2016 में भी नगरीय आवास एवं विकास विभाग ने प्रदेश के लिए पार्किंग पॉलिसी तैयार की थी। इसमें पीक ऑवर में अधिक शुल्क रखा गया था। यह लागू नहीं हो सकी।

मल्टीलेवल पार्किंग के 500 मीटर में नो पार्किंग जोन… मल्टीलेवल पार्किंग के 500 मीटर दायरे में नो पार्किंग जोन घोषित रहेगा। हर पार्किंग में ई-पार्किंग मैनेजमेंट जैसे मोबाइल एप्लीकेशन, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के जरिए पार्किंग शुल्क के बंदोबस्त भी करने होंगे।

जनसंख्या के हिसाब से पार्किंग शुल्क

नई नीति में नगरीय निकायों की जनसंख्या के आधार पर पार्किंग दरें अलग-अलग हो सकती हैं। नगरीय निकाय की सीमा में सार्वजनिक पार्किंग क्षेत्रों के संचालन और मेंटेनेंस के लिए निकाय से लाइसेंस लेना होगा।

यदि निकाय की जनसंख्या 5 लाख या इससे ज्यादा है तो लाइसेंस अवधि 5 साल से ज्यादा नहीं होगी। 5 लाख से कम जनसंख्या वाले निकाय में लाइसेंस अवधि 3 साल की ही होगी। कोई कंपनी या संस्था पार्किंग इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 50 लाख रुपए से ज्यादा निवेश करती है तो उसे 5 साल से ज्यादा समय के लिए लाइसेंस दिया जा सकेगा।

निजी पार्किंग भी बना सकेंगे

इस पॉलिसी में निजी पार्किंग क्षेत्रों के लिए भी परमिट दिए जाने का प्रावधान है। यानी कोई भी व्यक्ति या संस्था अपनी निजी भूमि पर पार्किंग क्षेत्र डेवलप कर सकेगा। इसके लिए संबंधित नगरीय निकाय से परमिट लेना होगा।

मप्र को-ऑपरेटिव सोसायटीज एक्ट-1960 के तहत निकाय की कुल पार्किंग में से 25% शिक्षित बेरोजगारों की सहकारी समिति के लिए आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।

इनके लिए फ्री रहेगी पार्किंग… एंबुलेंस, दिव्यांग व्यक्ति के वाहन, सरकारी वाहन जैसे फायर ब्रिगेड-वाटर टैंकर, ईवी और शासन द्वारा अधिसूचित वाहन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.