गांजा पीना या रखना अब गुनाह नहीं, जो जेल में हैं वो रिहा होंगे

Updated on 07-10-2022 05:58 PM

अमेरिका में गांजा रखने के हजारों दोषियों को माफी दे दी गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। फेडरल लॉ के तहत इस ड्रग को अपराधमुक्त करने की दिशा में यह कदम उठाया गया है। बाइडेन ने कहा, 'यह फैसला मेरी उस सोच को दर्शाता है कि गांजा का इस्तेमाल या उसे रखने पर किसी को जेल नहीं होनी चाहिए। मारिजुआना को लेकर हमारे असफल नजरिए के कारण बहुत से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह गलत चीजों को सही करने का समय है।'

बाइडेन ने कहा कि मारिजुआना रखने के लिए लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि कई राज्यों में यह प्रतिबंधित नहीं है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बाइडेन ने इस मामले को हैंडल करने के तरीकों का जिक्र किया। उन्होंने इसे लेकर होने वाले नस्लीय भेदभाव की भी बात की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि श्वेत और अश्वेत सभी तरह के लोग गांजे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन श्वेतों की तुलना में ज्यादातर अश्वेतों को ही मारिजुआना का इस्तेमाल करने या रखने के मामले में गिरफ्तार किया जाता है। इन पर मुकदमा चलाया जाता है और दोष साबित होने पर जेल में डाल दिए जाते हैं। 

मारिजुआना से जुड़े मामले स्टेट ऑफेंस नहीं?
जो बाइडेन ने गांजा के साधारण कब्जे के अपराधों को क्षमा करने की घोषणा की। राष्ट्रपति ने गवर्नर्स ने मारिजुआना से जुड़े मामलों को स्टेट ऑफेंस से अलग करने की मांग की, ताकि सुधार करने के मौके मिलें। बाइडेन ने कहा कि गांजा संघीय कानून के तहत कैसे आता है, इसकी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत समीक्षा की जाएगी। फिलहाल, मारिजुआना सबसे खतरनाक पदार्थों की कैटेगरी में शामिल है जिसके तहत हेरोइन और lSD भी आते हैं। 

इन लोगों को होगा सीधा फायदा
राष्ट्रपति के इस फैसले से उन लोगों को फायदा होगा, जिनके नाम गांजा रखने के आरोप में क्रिमिनल रिकॉर्ड में दर्ज हो गए। इन लोगों ने रोजगार, घर या शिक्षा से जुड़े कई मौके गंवा दिए। बाइडेन के इस फैसले में नॉन-सिटिजन शामिल नहीं हैं, जिनके पास गिरफ्तारी के समय यूएस में रहने का कानूनी अधिकार नहीं था। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.