पंजाब के अमृतसर में ड्रोन घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, BSF ने मार गिराया

Updated on 17-10-2022 04:54 PM

 नई दिल्ली
 
पंजाब के अमृतसर में बॉर्डर आउट पोस्ट (BOP) रानिया में सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन का मार गिराया है। रविवार रात करीब 9.15 मिनट पर यह ड्रोन भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। ड्रोन का वजन करीब 12 किलो बताया जा रहा है। ड्रोन के साथ-साथ कुछ सामान भी बरामद किया गया है। हालांकि, वो क्या है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

बीएसएफ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 बटालियन के जवानों ने ड्रोन के इस घुसपैठ को नामाक किया है। ड्रोन ऑक्टा-कॉप्टर (8 प्रोपेलर) वाला है। जो कि भारी मात्रा में सामान को अपने साझ ले जाने में सक्षम है। ड्रोन के नीचे में कुछ बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, वो क्या है इस बारे में अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है।

पंजाब के बॉर्डर इलाके में अभी तक कई ऐसे ड्रोन को मार गिराया गया है जबकि कई तो लापता भी हो गए थे। पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के बाद पाकिस्तान आतंकवादियों के लिए हथियार और अन्य सामग्री भेजने के लिए अब ड्रोन का सहारा ले रहा है।

भारत में घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान कितना बेचैन रहता है इसका अंदाजा आप इसे से लगा सकते हैं कि पड़ोसी देश ने पिछले नौ महीने में 191 ड्रोन भेजे हैं। इनमें से सात ड्रोन को भारतीय सेना ने मार गिराया है जबकि बाकी भागने में सफल रहे। केंद्र सरकार ने हाल ही में एक जानकारी साझा की है जिसमें सेना ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन के बारे में इनपुट साझा की है।

इनपुट में बताया गया था कि बॉर्डर पर देखे गए 191 ड्रोनों में से 171 ने पंजाब सेक्टर के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किए, जबकि 20 ड्रोन जम्मू-कश्मीर में देखे गए। यह विमान 1 जनवरी 2022 से 30 सितंबर 2022 के बीच देखे गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.