ऋषिकेश AIIMS से ड्रोन ने भरी उड़ान... और देवभूमि उत्तराखंड बन गया देश की नई क्रांति का गवाह
Updated on
19-02-2023 03:30 PM
नई दिल्ली: उत्तराखंड के पथरीले रास्ते और घने जंगलों के बीच छिपे गांव जहां पहुंचने में लोगों को कई दिन लग जाते थे, आज उसी गांव के लोग नई क्रांति के गवाह बने हैं। क्रांति भी कोई छोटी मोटी नहीं है, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी बड़ी कामयाबी है। इस कामयाबी ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया को आश्चर्य में डाल दिया है। दरअसल एम्स ऋषिकेश से गुरुवार सुबह 10.44 बजे एक किलो टीबी की दवाएं लेकर विमान के डिजाइन वाला ड्रोन टिहरी के बौराड़ी स्थित जिला अस्पताल के लिए रवाना किया। करीब आधे घंटे में 11.14 बजे अस्पताल की छत पर लैंडिंग की। यहां डाट्स की लैब टेक्नीशियन और उनकी टीम ने दवा एकत्रित की। इसके बाद ड्रोन ने उड़ान भरी और दोपहर करीब 12.15 बजे एम्स पहुंच गया।
ड्रोन के जरिए दवा भेजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'ड्रोन टेक्नोलॉजी के उपयोग से ऋषिकेश एम्स द्वारा एम्स हेलीपैड से जिला अस्पताल टिहरी गढ़वाल तक टीबी रोधी दवाओं को पहुँचाने से स्वास्थ्य सेवा वितरण में क्रांति देखने को मिली है।' इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी इसका वीडियो शेयर किया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ड्रोन का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवा वितरण में क्रांतिकारी बदलाव! ऋषिकेश एम्स में ड्रोन आधारित सफल परीक्षण किया गया. एम्स हेलीपैड से जिला अस्पताल टिहरी गढ़वाल तक टीबी रोधी दवाओं के परिवहन के लिए 40 किमी की हवाई दूरी 30 मिनट में तय कर पहाड़ी इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।'
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…