करारी हार के कारण अब प्रदेश से राज्यसभा में एक ही सदस्य भेज पाएगी कांग्रेस, पांच सीटें होंगी रिक्त

Updated on 07-12-2023 12:23 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त कर सत्ता में वापसी की आस लगाए कांग्रेस को परिणामों से कई झटके लगे हैं। एक तो अब वह अगले पांच वर्ष विपक्ष में रहेगी और राज्यसभा में उसके सदस्यों के समीकरण भी गड़बड़ा गए हैं। दो अप्रैल को मध्य प्रदेश से राज्यसभा की पांच सीटें सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने से खाली हो रही हैं।

राज्यसभा में मध्य प्रदेश से 11 सदस्य

भाजपा की प्रचंड जीत से अब उसके चार सदस्य मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे। कांग्रेस का एक ही सदस्य चुना जा सकेगा। बता दें, 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163 और कांग्रेस के 66 विधायक हैं। राज्यसभा का एक सदस्य को चुनने के लिए 39 विधायकों के वोट की आवश्यकता होती है। इस प्रकार भाजपा के चार सदस्य चुने जा सकते हैं। राज्यसभा में मध्य प्रदेश से 11 सदस्य होते हैं।

राज्यसभा को लेकर मच सकती है खींचतान

विधानसभा में दलीय स्थिति स्पष्ट होने के कारण मतदान की स्थिति बनने की संभावना भी नहीं है। पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी, उसका समर्थन करने वाले विधायकों से ही तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। उधर, कांग्रेस में राज्यसभा भेजे जाने वाले नाम को लेकर खींचतान मच सकती है।

समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशी का चयन

पार्टी ने ओबीसी कार्ड के तहत राजमणि पटेल को राज्यसभा भेजा था। यह स्थान भाजपा के थावरचंद गेहलोत द्वारा त्यागपत्र दिए जाने से 27 सितंबर, 2021 को रिक्त हुआ था और उपचुनाव हुआ था। अब विधानसभा चुनाव हो चुके हैं और परिणाम कांग्रेस के अनुकूल नहीं रहे हैं। मई में लोकसभा का चुनाव भी होना है, इसलिए सभी समीकरणों को देखते हुए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।

मार्च में की जाएगी प्रक्रिया

उधर, विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह का कहना है कि राज्यसभा के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए भारत निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा करेगा। मार्च में यह प्रक्रिया की जाएगी।

इनका कार्यकाल हो रहा है समाप्त

  • भाजपा- अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डा. एल.मुरुगन।
  • कांग्रेस- राजमणि पटेल।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.