भोपाल में आउटर पर रोज ट्रेनों के खड़ी रहने से ढाई किमी के सफर में लग रहा आधा घंटा

Updated on 21-07-2025 12:47 PM
भोपाल। निशातपुरा से भोपाल के बीच ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेनों को आधा घंटे से अधिक लगे रहे हैं। बीना से भोपाल आने वाली ट्रेनों को अक्सर निशातपुरा आउटर पर 20 मिनट से लेकर एक घंटे तक रोक दिया जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।हालांकि इस रूट पर तीसरी रेल लाइन का संचालन शुरू हो चुका है, इसके बावजूद आउटर पर ट्रेनों को रोके जाने का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। इस समस्या से रोजाना दो हजार से अधिक यात्री प्रभावित हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में सरकारी व निजी कार्यालयों के कर्मचारी शामिल हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी से उनके दफ्तर पहुंचने में देरी होती है।

यह ट्रेनें होती हैं प्रभावित

राज्यरानी, विंध्याचल, बिलासपुर-भोपाल, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस समेत करीब एक दर्जन ट्रेनों को रोजाना निशातपुरा आउटर पर रोका जाता है। ट्रेनों के समय पर स्टेशन न आने से यात्री असमंजस व मानसिक तनाव की स्थिति में रहते हैं।

प्लेटफार्म खाली होने के बाद ही मिलती है अनुमति

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, भोपाल-इटारसी रेलखंड पर किसी मालगाड़ी या यात्री गाड़ी को रवाना करने के बाद करीब 20 मिनट तक ट्रैक निशातपुरा से भोपाल के बीच के लिए बंद रहता है। यही कारण है कि बीना से आने वाली ट्रेनों को आउटर पर रोका जाता है।

हालांकि अब तीसरी रेल लाइन के संचालन से उम्मीद है कि ट्रेनों को आउटर पर रोकने की जरूरत कम पड़ेगी। इस नई लाइन से बीना की ओर से आने वाली ट्रेनों को सीधे भोपाल स्टेशन तक लाया जा सकेगा, भले ही इटारसी की ओर का मुख्य ट्रैक व्यस्त हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.