चुनाव के दौरान हुजूर और बैरसिया से सर्वाधिक अवैध शराब जब्त

Updated on 27-11-2023 01:05 PM

भोपाल। विधानसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता में आबकारी विभाग ने 40 दिनों में कार्रवाई करते हुए लगभग सवा लाख बल्क लीटर अवैध शराब पकड़ी है। जिसकी कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की बताई जा रही है। विभाग ने सबसे ज्यादा अवैध शराब हुजूर, बैरसिया और सबसे कम मध्य और दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पकड़ी है। इसमें एक हजार 500 प्रकरणों में एक हजार 375 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है।

कलेक्टर भोपाल आशीष सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग ने आचार संहिता लगने से पहले ही अवैध शराब की बिक्री, संग्रहण, परिवहन और अनाधिकृत रूप से शराब परोसने वाले होटल, ढाबे और रेस्टोंरेट पर चेकिंग और कार्रवाई के लिए विधानसभा वार सात विशेष टीमें बनाई थी। इसके अलावा एक अन्य दल गठित किया था, जिसे कंट्रोल रूम में तैनात किया गया था। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि आचार संहिता के दौरान लगातार कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अवैध शराब की बिक्री की सूचना के लिए हमने नेटवर्क भी तैयार किया था। यही कारण था कि इतनी बड़ी मात्रा में हम शराब की धरपकड़ में सफल हुए।

ड्राई डे के दौरान की बड़ी कार्रवाई

चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदान के दौरान 48 घंटे का ड्राई डे था। इस दौरान आबकारी अमले ने 100 से अधिक जगह पर दबिश दी थी। खासतौर से यह दबिश अवैध रूप से शराब परोसने वाले रेस्टोंरेट पर ढाबों पर की गई थी।

हुजूर और बैरसिया में सर्वाधिक अवैध शराब की बिक्री

कच्ची शराब बनाने और बेचने के मामले में हुजूर विधानसभा का गांधी नगर, लालघाटी और उसके आसपास की बस्तियों के अलावा बैरसिया विधानसभा सबसे ज्यादा बदनाम है। असल में यहां पर कंजर समुदाय के लोग कच्ची शराब बनाकर आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से बेचते हैं। इसलिए आबकारी अमले द्वारा यहां पर नजर रखते हुए कार्रवाई की है। भी

इनका कहना है

आचार संहिता के दौरान आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलकर एक करोड़ 40 लाख रुपये की सवा लाख बल्क लीटर अवैध शराब भी जब्त की है। इसके अलावा हर दिन लाइसेंसी शराब दुकानों का स्टाक चेक किया गया, ताकि यह पता चल सके कि किसने ज्यादा शराब का उठाव किया है।

- राजेन्द्र जैन, जिला आबकारी कंट्रोलर

विधानसभा वार अवैध शराब की धरपकड़

विधानसभा क्षेत्र - मात्रा लीटर - राशि लाख रुपए में

बैरसिया - 22845 - 24.33 लाख

उत्तर - 5050 - 6.04 लाख

नरेला - 8108 -10.53 लाख

दक्षिण पश्चिम - 15483 - 17.03 लाख

मध्य - 4324 -5.35 लाख

गोविंदपुरा - 11158 - 13.70 लाख

हुजूर - 57844- 63.93 लाख

(आबकारी विभाग के मुताबिक, आंकड़े 9 अक्टूबर से 17 नवंबर 2023 तक)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.