सुशासन तिहार में मछली पालक किसान नारायण व तीरथ को मिला शासन की योजनाओं का लाभ

Updated on 29-05-2026 01:48 PM

गरियाबंद, सुशासन तिहार आम नागरिकों के लिए केवल समस्या समाधान का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आजीविका को मजबूत करने का सशक्त अभियान बनता जा रहा है। गत् दिवस फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बोरसी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम सेंदर के मछली पालक नारायण निषाद एवं तीरथ निषाद को राज्य पोषित योजना अंतर्गत क्रमशः जाल एवं आइस बॉक्स प्रदान किया गया। जिससे दोनों हितग्राहियों के आजीविका कार्य को नई दिशा मिली है।

ग्राम सेंदर निवासी नारायण निषाद पिछले लगभग 20 वर्षों से मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 3 एकड़ के तालाब को 5 वर्षों के लिए 12 हजार रुपये वार्षिक किराए पर लेकर मछली पालन शुरू किया। लगातार मेहनत और अनुभव के दम पर वे आज अच्छी आय अर्जित कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उन्होंने अपने तालाब में लगभग 1 लाख मछली बीज डलवाया है, जो आगामी 5 से 6 महीनों में विक्रय योग्य हो जाएगा। नारायण निषाद ने बताया कि अब तक उन्हें मछली पकड़ने के लिए किराए के जाल पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता था। सुशासन तिहार के शिविर में शासन द्वारा जाल उपलब्ध कराए जाने से उनकी यह समस्या दूर हो गई है। अब वे बिना अतिरिक्त खर्च के स्वयं मछली उत्पादन एवं विक्रय का कार्य कर सकेंगे। जिससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

इसी प्रकार ग्राम सेंदर के तीरथ निषाद भी लंबे समय से मछली पालन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 5 एकड़ तालाब को 5 वर्षों के लिए 80 हजार रुपये में लीज पर लेकर मछली पालन का कार्य शुरू किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग डेढ़ क्विंटल मछली बीज तालाब में डलवाया गया है, जिससे भविष्य में बेहतर उत्पादन और मुनाफे की उम्मीद है। तीरथ निषाद गांवों एवं बाजारों में घूम-घूमकर मछलियों का विक्रय करते हैं। सुशासन तिहार शिविर में उन्हें आइस बॉक्स प्रदान किया गया। जिससे अब वे मछलियों को लंबे समय तक ताजा रख सकेंगे। इससे मछलियों की गुणवत्ता बनी रहेगी और उन्हें बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि पहले गर्मी के मौसम में मछलियों को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन अब आइस बॉक्स मिलने से विक्रय कार्य और अधिक आसान हो जाएगा।

दोनों हितग्राहियों ने शासन की इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं मत्स्य विभाग का आभार जताया। उनका कहना है कि शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे व्यवसायियों और किसानों को आत्मनिर्भर बनने में बड़ी सहायता मिल रही है। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा मछली पालन जैसे आजीविका आधारित कार्यों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.