सुकमा में रेत खदान की ई-नीलामी सम्पन्न, सरगुजा के अर्जुन राजवाड़े बने अधिमानी बोलीदार

Updated on 26-06-2026 02:41 PM

सुकमा। कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत नगर पंचायत कोन्टा स्थित शबरी नदी की साधारण रेत खदान के उत्खनन पट्टे के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई, जिससे व्यापक प्रतिस्पर्धा और सहभागिता सुनिश्चित हुई।

24 जून 2026 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे जिलास्तरीय समिति के समक्ष आयोजित बोली खोलने की प्रक्रिया के पश्चात सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी एवं अधिमानी बोली प्रस्तुत करने वाले अर्जुन कुमार राजवाड़े, निवासी सरगुजा, को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया। प्रशासन ने इस प्रक्रिया को खनिज संसाधनों के पारदर्शी प्रबंधन और राजस्व संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

खनिज शाखा द्वारा 17 जून से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके तहत कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए। जांच एवं परीक्षण के बाद 139 बोलीदाताओं को पात्र घोषित किया गया, जबकि एक आवेदक अपात्र पाया गया। प्राप्त आवेदनों के माध्यम से जिले को 14 लाख रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ, जो जिले के विकास एवं संसाधन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  जिला चिकित्सालय गरियाबंद स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में अब तक 3 हजार 876 बच्चों को भर्ती कर उपचार, पोषक आहार एवं विशेष देखभाल के माध्यम से कुपोषण से…
 22 September 2026
गरियाबंद । /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  रणबीर शर्मा ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम, वीवीपीएटी वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली और जीपीएम जिलों के 800 वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मथुरा, वृंदावन एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि की तीर्थयात्रा…
 22 September 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन तक शासकीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों…
 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
Advt.