भारतीय जांच के नतीजों का उत्सुकता से इंतजार... खालिस्‍तानी पन्‍नू की हत्‍या की साजिश पर बोला अमेरिका

Updated on 06-12-2023 01:21 PM

वॉशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि वह एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या की साजिश की भारत की जांच के नतीजे देखने के लिए उत्सुक है और जांच खत्म होने से पहले कोई आकलन नहीं करेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने मंगलवार को अपनी न्यूज ब्रीफिंग में कहा, 'हमने इस सरकार के सबसे वरिष्ठ स्तर पर संदेश दिया है - विदेश मंत्री ने सीधे अपने विदेशी समकक्ष (भारत के विदेश मंत्री) के समक्ष इसे उठाया है कि हम इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लेते हैं। उन्होंने हमें बताया कि वे एक जांच करेंगे।'

राजनयिक स्तर पर मामले के घटनाक्रम पर एक सवाल के जवाब में मिलर ने कहा, 'उन्होंने सार्वजनिक रूप से जांच की घोषणा की है। और अब हम जांच के नतीजे देखने का इंतजार करेंगे, लेकिन यह कुछ ऐसा है जिसे हम बहुत गंभीरता से लेते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि उनके लिए 'कानून प्रवर्तन मामले' पर टिप्पणी करना 'अनुचित' होगा क्योंकि न्याय विभाग अदालत में मामला पेश कर रहा है। मिलर ने संवाददाताओं से कहा, 'हम उस (भारत की) जांच के नतीजे देखने के लिए उत्सुक हैं और मैं जांच पूरी होने से पहले जाहिर तौर पर कोई आकलन नहीं करने जा रहा हूं।'

गुरपतवंत सिंह को मारने की नाकाम कोशिश


यह टिप्पणी वाइट हाउस के उस बयान के एक सप्ताह बाद आई है जिसमें कहा गया था कि वह इन आरोपों को 'बहुत गंभीरता से' लेता है कि एक भारतीय उसकी धरती पर खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह को मारने की नाकाम कोशिश में शामिल था। अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने पिछले महीने भारतीय खुफिया अधिकारी निखिल गुप्ता पर न्यूयॉर्क में पन्नून को कथित तौर पर मारने के लिए भारत से एक साजिश की 'योजना बनाने और निर्देशित करने' का आरोप लगाया था। आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह 'चिंता का विषय' है और 'भारत सरकार की नीति के विपरीत' है।

भारत ने मामले के सभी प्रासंगिक पहलुओं पर गौर करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया और कहा कि वह समिति के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करेगी। खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के मामले पर कनाडाई सरकार के साथ भारत के 'असहयोग' के बारे में पूछे जाने पर मिलर ने कहा कि उन्होंने मंगलवार की ब्रीफिंग में नई दिल्ली से ओटावा के साथ सहयोग करने का आग्रह किया है। कनाडा ने सितंबर में दावा किया था कि निज्जर की इस साल जून में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में भारतीय एजेंटों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कनाडा के आरोपों का जवाब देते हुए भारत ने हाल ही में कहा, 'जहां तक कनाडा का सवाल है, उन्होंने लगातार भारत विरोधी चरमपंथियों और हिंसा को जगह दी है। यही मुद्दे के मूल में है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर सीधा हमला बोला। जयशंकर ने शहबाज शरीफ…
 27 September 2026
काठमांडू: नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले भारतीय विमानों की सुरक्षा व्यवस्था पिछले 26 सालों से भारत खुद संभाव रहा है। नेपाल में इसको लेकर…
 27 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की दावेदारी को लेकर समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अधिवेशन में बोलते हुए रूस के…
 27 September 2026
मॉस्को/अंकारा: रूस के विदेश मंत्री सर्गियो लावरोव ने कहा है कि तुर्की एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम बिना हमारी इजाजत के देश की सीमा से बाहर नहीं ले जा सकता। उन्होंने…
 27 September 2026
ढाका: तारिक रहमान के दिल्ली दौरे को लेकर बांग्लादेश लगातार भारत के सामने शर्त पर शर्त रख रहा है। शेख हसीना को वापस सौंपने की शर्त तो पहले से ही…
 27 September 2026
वॉशिंगटन/ढाका: शेख हसीना को लेकर भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव के बीच अमेरिका ने अहम बयान दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को एक बयान…
 27 September 2026
मॉस्को: दुनिया भर में बढ़ते कूटनीतिक तनाव और तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच एक खौफनाक खुफिया रिपोर्ट ने पश्चिमी देशों की नींद उड़ा दी है। दावा किया जा…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ के प्रोपेगैंडा को खारिज करते हुए करारा जवाब दिया है। भारत ने शहबाज शरीफ के भाषण के खिलाफ…
 26 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाने वाले तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भारत ने करारा जवाब दिया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने…
Advt.