दूसरे दिन धड़ाम से गिरी शाहरुख की 'जवान' की कमाई, ओपनिंग डे की तुलना में 21 करोड़ से भी कम

Updated on 09-09-2023 02:34 PM
शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक ओपनिंग करने वाली बॉलीवुड की नंबर वन फिल्म बन चुकी है। साउथ के डायरेक्टकर एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पहले ही दिन कमाई का ऐसा रेकॉर्ड कायम किया है कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई है। फिल्म ने पहले ही दिन दुनिया भर में 129.60 करोड़ की कमाई कर डाली है, जो कई फिल्में लाइफटाइम में भी नहीं कमा पाती। हालांकि, दूसरा दिन यानी शुक्रवार 'जवान' के लिए झटका साबित हुआ है, क्योंकि इसकी कमाई में जोरदार गिरावट दिखी है। आइए, जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' का दूसरे दिन का हाल।

jawan collection: बॉक्स ऑफिस के आंकड़े शेयर करने वाली साइट sacnilk के मुताबिक, शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का कलेक्शन दूसरे दिन ही धड़ाम से नीचे गिरी है, जो 21.5 करोड़ के आसपास है। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद भी फिल्म ने शुक्रवार को इतनी कमाई की है जो अच्छी-अच्छी फिल्में 2-3 दिन में भी नहीं कर पातीं। पहले दिन 'जवान' ने देश भर में 74.50 करोड़ रुपये की कमाई की और वर्ल्डवाइड 129.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 21 करोड़ से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। एटली की इस फिल्म ने दूसरे दिन 53.00 करोड़ की कमाई की है। हालांकि, ये आंकड़े शुरुआती हैं और दोपहर तक सही आंकड़े आ जाएंगे।

दो दिन में ही 200 करोड़ के आसपास की कमाई

jawan collection worldwide: कुल मिलाकर दो दिनों में इस फिल्म ने 127.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। ऐसी उम्मीद है कि फिल्म दूसरे दिन ही 200 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर चुकी है। हालांकि, वर्ल्डवाइड कमाई के लेटेस्ट आंकड़े अभी इस वक्त उपलब्ध नहीं हैं। फिल्म "पठान' की तरह ही वीकडेज़ के बीच रिलीज हुई है। अब आने वाला वीकेंड शनिवार और रविवार 'जवान' के लिए अच्छी कमाई लेकर हाजिर हो सकता है।

'जवान' की ऑक्यूपेंसी दूसरे दिन

'जवान' की ऑक्यूपेंसी दूसरे दिन 42.51% रही, जहां रात के शोज़ में सबसे अधिक भीड़ दिखी जो 70.73% थी। इवनिंग शोज़ में 49.84%, दोपहर के शोज़ में 31.31% और सुबह के शोज़ में 18.17% की ऑक्यूपेंसी देखी गई।

300 करोड़ में बनी इस फिल्म में ढेरों शानदार कलाकार

शाहरुख स्टारर इस फिल्म में नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, एजाज खान, संजीता भट्टाचार्य, अमृता अय्यर, संजय दत्त के अलावा ब्रिटिश एक्टर बेनेडिक्ट गैरेट भी नजर आए हैं। फिल्म में भरपूर इमोशन, एक्शन और ड्रामा है। 300 करोड़ के बजट में तैयार ये फिल्म दो दिनों में ही 200 करोड़ के पार निकलती दिख रही है। अभी इस फिल्म को लंबी पारी खेलनी है और जिस तरह लोगों के पॉजिटिव रिएक्शंस की बाढ़ सोशल मीडिया पर दिख रही है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म टॉप कमाई करने वाली फिल्मों को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को करीब 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

एस.एस. राजामौली से लेकर महेश बाबू ने भी की तारीफ

शाहरुख की इस फिल्म को जहां आम पब्लिक और बॉलीवुड के सितारों से तारीफें मिल रही हैं। बॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ ने फिल्म की जमकर तारीफ की है, वहीं साउथ के दिग्गजों ने भी 'जवान' और शाहरुख खान की दिल खोलकर तारीफ की है। एस.एस. राजामौली से लेकर महेश बाबू जैसे सितारों ने शाहरुख खान और 'जवान' टीम की तारीफ की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.