छत्तीसगढ़ में ईडी की जांच जारी, रायपुर में दो शराब कारोबारियों के ठिकानो पर रेड

Updated on 03-11-2023 01:42 PM

रायपुर। झारखंड राज्य में हुए शराब घोटाले के सिलसिले में बुधवार को दोपहर झारखंड से रायपुर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शहर के शराब कारोबारियों के चार ठिकानों पर जांच कर रही है।

तेलीबांधा इलाके की जीवन विहार कालोनी में शराब कारोबारी अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा के कार्यालय में ईडी की दस सदस्यीय टीम ने दबिश देकर कई दस्तावेज खंगाले हैं।

वहीं टीम के तीन सदस्य गुरुवार को बिलासपुर स्थित डिस्टलरी में जांच कराने गए हुए हैं। ईडी की तफ्तीश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 30 घंटे से शराब कारोबारियों के ठिकानों पर जांच जारी है।

बताया जाता है कि अगस्त महीने में झारखंड में शराब घोटाले में जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह छापामार कार्रवाई की गई है।

वहां सिलसिलेवार रांची, धनबाद, दुमका, देवघर और गोड्डा स्थित 32 ठिकानों में तलाशी के दौरान घोटाले से संबंधित दस्तावेज मिले थे, इसमें रायपुर के दोनों शराब कारोबारियों की घोटाले में प्रमुख संलिप्तता पाई गई थी।

इससे संबंधित दस्तावेज मिलने के बाद ही छापे मारे गए हैं। ईडी के अधिकारी दोनों कारोबारियों से घंटों पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। शराब की आपूर्ति से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

गौरतलब है कि झारखंड राज्य में शराब के आपूर्ति की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की एजेंसी कर रही है।ईडी ने शराब घोटाले की जांच करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची सहित पांच अन्य शहरों में पिछले 30 अगस्त, 2023 को 30 ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान झारखंड राज्य सरकार के एक मंत्री, उनके करीबी और रसूखदार लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। वहीं शराब की आपूर्ति करने वाले कारोबारियों को निशाने पर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने झारखंड में योगेंद्र तिवारी से मिले इनपुट के आधार पर यहां के दो शराब कारोबारियों के ठिकानों पर जांच शुरू की है।

40 करोड़ की मनी लांड्रिंग से जुड़ा कनेक्शन
झारखंड में शराब बिक्री के माध्यम से 40 करोड़ रुपये मनी लांड्रिंग करने का कनेक्शन रायपुर और बिलासपुर से जुड़े निकले हैं। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम बिलासपुर की एक डिस्टलरी में जांच करने के लिए पहुंची है। झारखंड में बिलासपुर स्थित डिस्टलरी से ही शराब की आपूर्ति की जा रही है। शराब घोटाले से जुड़े ठोस सुबूत जुटाए जा रहे हैं।

देर रात दो वकीलों के घर ईडी की दबिश
गुरुवार को देर रात ईडी की टीम ने शराब घोटाले मामले में शहर के अशोका रतन और स्वर्णभूमि स्थित वकीलों के निवास पर दबिश दी। दोनों वकील शराब घोटाले के अरोपितों का केस देख रहे हैं। हालांकि ईडी की ओर से इस छापे की कार्रवाई की कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। इसके पहले भी ईडी ने दोनों के वकीलों के यहां छापा मार चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.