बैंक से 42 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में भोपाल में ईडी की छापामार कार्रवाई, दस्तावेज किए जब्त

Updated on 07-11-2024 01:50 PM
भोपाल। भोपाल की एक्सेल व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा 42 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बुधवार को भोपाल में पांच स्थानों पर छापा मार कर तलाशी ली। टीम अरेरा कालोनी क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट बीसी जैन के यहां सुबह पहुंची। अनियमितता की आरोपित कंपनी जैन की क्लाइंट थी।

चार साल पहले दर्ज हुआ था केस

जैन की चार्टर्ड अकाउंटेंट कंपनी ने ही मामले का ऑडिट किया था। ईडी ने वर्ष 2020 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर कंपनी और उसके अधिकारियों के विरुद्ध मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। वित्तीय गड़बड़ी और ऋण न चुकाने के आरोप में सीबीआई ने एक्सेल व्हीकल्स के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।

वाहन निर्माण कंपनी के अधिकृत डीलर के रूप में काम करने वाली कंपनी ने बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक सहित कई वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, कंपनी द्वारा 2014 में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मंजूर किए गए 42 करोड़ रुपये के ऋण को चुकाने में विफल रहने पर मामला दर्ज किया गया था। कंपनी ने ऋण के लिए कई वाणिज्यिक और आवासीय संपत्तियों को गिरवी रखा था।

वर्ष 2017 में, कई डिमांड नोटिस के बाद कंपनी से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति ने बैंक ऑफ इंडिया की टीटी नगर शाखा से संपर्क किया और परिचालन को अस्थायी रूप से रोकने का अनुरोध किया। यही संपत्तियां कंपनी ने कोटक महिंद्रा बैंक से ऋण लेने के लिए भी बंधक कराई थीं। इस कारण कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से भी आपत्ति की गई।

दिनभर चली तलाशी

अब ईडी यह जांच कर रही है कि सीए के यहां से ऑडिट सही किया गया था या नहीं। जिन अन्य चार स्थानों पर छापा मारा गया है, उनमें एक्सेल व्हीकल्स प्रालि. कंपनी से जुड़े ठिकाने हैं। ईडी भोपाल की टीम बुधवार सुबह छह बजे ही सभी स्थानों पर पहुंच गई थी। देर शाम तक तलाशी पूरी हो गई है। कुछ दस्तावेज व डिजिटल स्टोरेज डिवाइसेस जब्त की गई हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.