धनबाद में ईडी की रेड, डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी

Updated on 12-12-2025 12:45 PM
धनबाद: झारखंड में एक बार फिर से ईडी की छापेमारी से हलचल मच गई है। ईडी की टीम ने धनबाद के कारोबारी मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर छापा मारा है। वहीं ईडी की टीम ने डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के ठिकानों पर भी रेड की है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी अवैध संपत्ति से जुड़े मामले में की गई है।

इन जगहों पर पड़ा छापा

इस छापेमारी के दौरान ईडी की टीम धनसार में कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी डेको के ऑफिस, इसके मालिक मनोज अग्रवार के घर और कंपनी के कार्यालय, मालिक मनोज अग्रवाल का घर और कंपनी के डायरेक्टर एएन झा के घर पहुंची। ईडी की टीम ने वहां पर मौजूद दस्तावेजों और रिकॉर्ड को खंगाला। ईडी की इस कार्रवाई को हाल ही में 21 नवंबर को धनबाद और पश्चिम बंगाल में चलाए गए अभियान से जोड़ कर देखा जा रहा है। तब भी कोयला कारोबारियों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई थी।

ऐसे मारी ईडी ने रेड

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार सुबह धनबाद के प्रमुख कोयला कारोबारी मनोज अग्रवाल के दो प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी की। सदर थाना अंतर्गत मेमको मोड़ के पास स्थित उनके ट्रिनिटी गार्डन फ्लैट और धनसार स्थित कार्यालय पर सुबह करीब 7:30 बजे कार्रवाई शुरू हुई।ईडी की टीम के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों ने दोनों जगहों को पूरी तरह घेर लिया। अधिकारियों ने कागजातों, दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की तलाशी ली

कोयला घोटाले को लेकर छापा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह छापा कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों से संबंधित हो सकता है। बता दें कि पिछले महीने ईडी ने धनबाद में अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी, जिसमें करीब 18 जगहों पर छापे मारे गए थे। उस अभियान में भी मनोज अग्रवाल के नाम का जिक्र सामने आया था। आज की कार्रवाई उसी जांच का हिस्सा मानी जा रही है। फिलहाल ईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ईडी की इस कार्रवाई से धनबाद जिले के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप

पिछले महीने नवंबर में ईडी की टीम ने धनबाद के 18 स्थान पर छापेमारी की थी। हालांकि इस छापेमारी के दो-तीन दिन बाद ही अवैध कोयला कारोबारी फिर से सक्रिय हो गए थे और कोयले के अवैध उत्खनन और परिचालन के काम में लग गए थे। लेकिन ईडी की शुक्रवार की की कार्रवाई से जिले के बड़े-छोटे और मंझले किस्म के अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा है। इन अवैध कारोबारियों को अब यह डर सताने लगा है कि कहीं उनके ठिकानों पर ईडी दबिश न दे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई अवैध कोयला कारोबारी इस समय अंडरग्राउंड हो गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.