इंद्रपुरी में डॉक्टर के घर-अस्पताल व NLIU में सौरभ की मौसेरी बहन के घर ईडी का छापा

Updated on 18-01-2025 01:06 PM

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा व उनके करीबियों पर फिर कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह ईडी ने भोपाल ग्वालियर में 7 ठिकानों पर छापेमारी की। इंद्रपुरी में एक डॉक्टर के घर- अस्पताल और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। सौरभ की मौसेरी बहन के सरकारी आवास पर भी छापा मारा। ग्वालियर में फर्म एंड सोसायटी के रिटायर्ड सब-रजिस्ट्रार केके अरोरा के यहां कार्रवाई की।

सौरभ की मौसेरी बहन एसोसिएट प्रोफेसर है

मरीजों के बीच प्रॉपर्टी और निवेश के दस्तावेज खंगाले ईडी ने सुबह 7:30 बजे इंद्रपुरी स्थित नवोदय कैंसर अस्पताल और डायरेक्टर डॉ. श्याम अग्रवाल के घर पर छापेमारी की। दो टीमें पहुंचीं, जिनमें से एक टीम डॉ. अग्रवाल के बी-91 आवास और दूसरी टीम अस्पताल गई। अस्पताल में मरीजों की मौजूदगी के बीच प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए।

विनय पर सोना-नकदी लदी कार ले जाने का आरोप टीम सुबह नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवसिर्टी (एनएलआईयू) परिसर में एसोसिएट प्रोफेसर कृति राजौरिया के शासकीय आवास पर पहुंची। कृति सौरभ शर्मा की मौसेरी बहन हैं। उनके पति विनय हसवानी पर 52 किलो सोना और 11 करोड़ नकदी से लदी कार को मेंडोरी प्लॉट तक ले जाने का आरोप है।

सौरभ और उसके सहयोगियों के छापेमारी के बाद मिली थी लिंक 

 ईडी ने 27 दिसंबर को सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों शरद जायसवाल, चेतन सिंह गौर और रोहित तिवारी के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित ठिकानों पर छापेमारी की।

जांच में चेतन सिंह गौर की छह करोड़ रुपए की एफडी, सौरभ के परिजनों के बैंक खातों में चार करोड़ से अधिक और 23 करोड़ की अचल संपत्ति का खुलासा हुआ। दस्तावेजों से सौरभ के रिश्तेदारों, जैसे विनय हसवानी, कृति राजौरिया, डॉ. श्याम अग्रवाल और ग्वालियर में केके अरोरा की लिंक सामने आई।

सौरभ की अग्रिम जमानत के लिए फिर लगेगी याचिका 

 मप्र लोकायुक्त पुलिस, आयकर विभाग और ईडी की जांच के बीच सौरभ शर्मा ने फिर से अग्रिम जमानत याचिका की तैयारी शुरू की है। उनके वकील सूर्यकांत भुजाड़े ने इसकी पुष्टि की।

शुक्रवार को मीडिया में सौरभ और परिवार को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की खबरें चर्चा में रहीं। कहा जा रहा है कि सौरभ केवल मोहरा है, जबकि नेता और अधिकारी भी मामले में शामिल हैं। वकील ने सौरभ के संपर्क में होने और पत्र जारी होने से इनकार किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.